{"_id":"5dcfbb128ebc3e54d34656ac","slug":"four-people-died-due-to-dengue-in-kanpur-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में डेंगू का कहर: 'टाइगर' के डंक से चार और मरीजों की मौत, अब तक 98 की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में डेंगू का कहर: 'टाइगर' के डंक से चार और मरीजों की मौत, अब तक 98 की गई जान
Sat, 16 Nov 2019 04:47 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Nov 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी में डेंगू का कहर
- फोटो : अमर उजाला
पारा लुढ़कने के बावजूद टाइगर मच्छरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। कानपुर में बीते 24 घंटे में डेंगू से चार और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर मृतकों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में डेंगू और इसके जैसे लक्षणों वाले हजारों मरीज भर्ती हैं। आईसीयू में भर्ती कई मरीजों की हालत गंभीर है।
यूपी में डेंगू का कहर
- फोटो : अमर उजाला
अशोधर (फतेहपुर) निवासी सायरा बानो (44) को 12 दिन से बुखार आ रहा था। फतेहपुर के डॉक्टरों ने जांच के बाद डेंगू होने की बात कही थी। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे हैलट में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी तरह हैरिसगंज निवासी मुनीश शेख (55) निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। जांच में डेंगू का पता चला।
गंभीर हालत में उन्हें हैलट इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। बिल्हौर निवासी राशिद (40) को डेंगू की वजह से किडनी का संक्रमण बढ़ गया था। बिल्हौर के डॉक्टरों के जवाब देने पर उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
बिल्हौर के ग्राम हिलालपुर निवासी प्रेमचंद्र की पत्नी विजयलक्ष्मी (70) को कई दिन से बुखार आ रहा था। अरौल में डॉक्टर को दिखाया गया। हालत में सुधार न होने पर पांच दिन पहले उन्हें मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें डेंगू होने की बात कही थी। शुक्रवार को विजयलक्ष्मी ने दम तोड़ दिया।

एक नजर इस पर भी
मेडिकल कॉलेज, उर्सला पैथोलॉजी में शुक्रवार को पता चले डेंगू मरीज - 58
इन दोनों पैथोलॉजी में अब तक पता चले डेंगू के मरीज - 2148
इनमें से नगर के डेंगू मरीज - 1629
डेंगू के मरीजों के घरों में हुआ एंटी लार्वा छिड़काव - 29
घरों में डेंगू मच्छर के लार्वा मिलने पर दी गईं नोटिस - 22
शुक्रवार को मलिन बस्तियों के घरों में हुआ छिड़काव - 11647

सरकारी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों पर एक नजर
अस्पताल पुराने रोगी नए भर्ती डिस्चार्ज हुए इलाज करा रहे
हैलट 5 3 5 3
बाल रोग चिकित्सालय 2 1 0 3
उर्सला 5 6 1 10
केपीएम अस्पताल 2 0 0 2
कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय 7 0 1 6
अस्पताल पुराने रोगी नए भर्ती डिस्चार्ज हुए इलाज करा रहे
हैलट 5 3 5 3
बाल रोग चिकित्सालय 2 1 0 3
उर्सला 5 6 1 10
केपीएम अस्पताल 2 0 0 2
कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय 7 0 1 6
विज्ञापन
यूपी में डेंगू का कहर
- फोटो : अमर उजाला
ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की स्थिति
ब्लड बैंक उपलब्ध कलेक्शन आपूर्ति बचे
उर्सला ब्लड बैंक 57 23 36 43
हैलट ब्लड बैंक 38 72 68 42
(नोट: उर्सला ब्लडबैंक में एक यूनिट प्लेटलेट्स डिस्कार्ड यानी क्षतिग्रस्त हो गई)
ब्लड बैंक उपलब्ध कलेक्शन आपूर्ति बचे
उर्सला ब्लड बैंक 57 23 36 43
हैलट ब्लड बैंक 38 72 68 42
(नोट: उर्सला ब्लडबैंक में एक यूनिट प्लेटलेट्स डिस्कार्ड यानी क्षतिग्रस्त हो गई)