बड़े कपड़ा कारोबारी के परिवार के चार सदस्यों की एक साथ जिंदा जलकर मौत की खबर ने पूरे कानपुर शहर को हिला कर रख दिया। घर के बाहर से लाशें जब बाहर निकल रही थीं तो पूरा चकेरी इलाका ये खौफनाफ मंजर देख हैरान था।
2 of 7
कानपुर में कारोबारी के घर लगी भीषण आग
सोमवार सुबह चकेरी इलाके के लाल बंग्ला में कपड़ा कारोबारी नीरज जैन (45), उनकी मां मेमदेवी जैेन (70) , पत्नी शिम्पी जैन (38), उज्जवल जैन (10) की घर में आग लगने की वजह से जिंदा जलकर मौत हो गई थी। उनकी बेटी मान्या नानी के घर गई हुई थी तभी उसकी जान बच गई।
3 of 7
कानपुर में कारोबारी के घर लगी आग
कारोबारी नीरज जैन के घर लगी आग को बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने चारों लाशों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घर का पूरा सामान जल चुका है। कुछ भी नहीं बचा।
4 of 7
कानपुर में कारोबारी के घर लगी आग
कानपुर के बड़े कारोबारी नीरज जैन के घर लगी भीषण आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के कई मकान भी इसकी चपेट में आये। पड़ोसियों की लाख कोशिश के बावजूद घर में मौजूद किसी भी शख्स की जान नहीं बचाई जा सकी।
आग का तांडव के घर के अंदर ही नहीं था। घर के बाहर खड़ी कारोबारी नीरज जैन की कार भी आग की चपेट में आई। जिसकी वजह से कार का अगला हिस्सा जल गया।