फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 1.40 करोड़ रुपये से भरा बैग मिलने के बाद अब मिला सोने के जेवरों से भरा पर्स, कीमत 20 से 25 लाख

Thu, 01 Apr 2021 08:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Apr 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
Found a bag full of gold jewelry in reverse shatabdi express
जेवरों से भरा बैग मिला - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में 1.40 करोड़ रुपये मिलने का पटाक्षेप हुआ नहीं और मंगलवार को एक और मामला सामने आ गया। कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस में सोने के जेवरों से भरा बैग (पर्स) मिला। यह पर्स टीटीई को मिला, जिसे उन्होंने कानपुर लौटकर जीआरपी थाने में जमा कराया है।
Found a bag full of gold jewelry in reverse shatabdi express
जेवरों से भरा बैग मिला - फोटो : अमर उजाला
जेवर करीब 500 से 600 ग्राम तक होने की संभावना है, जिसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नई दिल्ली जा रही 02033 कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस के सी-7 कोच में मंगलवार को टीटीई डीके पांडेय को लावारिस पर्स मिला।

 
Found a bag full of gold jewelry in reverse shatabdi express
जेवरों से भरा बैग मिला - फोटो : अमर उजाला
इसमें 25 गहने शामिल हैं। टीटीई ने लावारिस मिले पर्स और गहनों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है। ट्रेन के सी-6 और सी-7 में टीटीई डीके पांडेय की ड्यूटी थी। दिल्ली पहुंचने पर सभी यात्री ट्रेन से उतर गए तो टीटीई भी उतरने लगे तभी सी-7 कोच के सीट नंबर 66 और 67 पर उन्हें लेडीज पर्स दिखा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Found a bag full of gold jewelry in reverse shatabdi express
जेवरों से भरा बैग मिला - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ को सूचना देने के बाद भी शाम तक किसी ने पर्स लेने का दावा नहीं किया तो टीटीई कानपुर शताब्दी से रात को वापस आने पर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे और आरपीएफ व स्टाफ के सामने पर्स को सभी के सामने खोला और वीडियोग्राफी बनवाकर सील बंद कर उसे जीआरपी को सौंप दिया।


 
विज्ञापन
Found a bag full of gold jewelry in reverse shatabdi express
कानपुर सेंट्रल - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि बुधवार की तिथि में इसे दाखिल कर लिया गया है। सी-7 कोच की सीट नंबर 66 और 68  पर गीता चौहान और सृष्टि चौहान सफर कर रही थी पर अभी तक कोई दावेदार नहीं आया है और न ही फोन पर संपर्क किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed