फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका गांधी के रोड शो में कांग्रेसियों ने लहराए झंडे, चर्चाओं का दौर गर्म, देखिए तस्वीरें

Sun, 28 Apr 2019 08:04 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Apr 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
flags became issue in Priyanka Gandhi's Road Show unnao lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी का रोड शो
लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में रोड शो कर पार्टी की प्रत्याशी अन्नू टंडन के लिए वोट मांगे। उन्होंने बुजुर्गों से हाथ जोड़कर नमस्ते किया तो युवाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान रोड शो में कुछ ऐसे झंडे लहराए गए जोकि चर्चा का विषय बने हैं।
flags became issue in Priyanka Gandhi's Road Show unnao lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी का रोड शो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तय समय से करीब दो घंटे देरी से 1:30 बजे शास्त्री पार्क पहुंची। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन के साथ एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो किया। लोग उन्हें देखने के लिए सड़कों के किनारे और मकानों की छतों पर खड़े थे।
flags became issue in Priyanka Gandhi's Road Show unnao lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी का रोड शो
करीब 2:20 बजे वह शहर के गांधी नगर तिराहा स्थित पूर्व सांसद विश्वंभर दयालु त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल पर पहुंची। उन्होंने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पास में ही बने मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब अन्नू टंडन चुनाव हारीं थीं तो बहुत दुखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
flags became issue in Priyanka Gandhi's Road Show unnao lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी का रोड शो
उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि पांच सालों में कुछ नहीं हुआ। पिछले चुनाव में बड़ी बड़ी बातें हुईं।
विज्ञापन
flags became issue in Priyanka Gandhi's Road Show unnao lok sabha election 2019
प्रियंका गांधी का रोड शो
रोड शो में एक ही तरह के कुछ झंडे चर्चा का विषय बने रहे। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और अनिल अंबानी को गले मिलते दिखाया गया है। साथ ही राफेल घोटाले का जिक्र करते हुए चौकीदार चोर है के स्लोगन भी लिखे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed