{"_id":"6b0c608dbc0f0ed038010fc3","slug":"kanpur-ashok-beri-says-that-a-strong-hindu-society-can-be-achieved-through-mutual-respect-among-all-castes-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अशोक बेरी बोले- सभी जातियों के बीच आपसी सम्मान से हिंदू समाज की मजबूती संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अशोक बेरी बोले- सभी जातियों के बीच आपसी सम्मान से हिंदू समाज की मजबूती संभव
Sun, 29 Nov 2026 10:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू समाज की मजबूती केवल व्यक्तिगत धार्मिक आस्था से नहीं बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एकजुटता और सभी जातियों के बीच आपसी सम्मान से संभव है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, महापुरुषों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना होगा। इसकी शुरुआत परिवारों से होनी चाहिए। यह बात हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला के चौथे दिन हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता अशोक बेरी ने कही।
विज्ञापन
बृजेंद्र स्वरूप पार्क में चल रहे सेवा मेले में संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य बेरी ने कहा कि जातिगत मतभेदों से ऊपर उठकर सभी को एक समाज के रूप में आगे बढ़ने की जरूरत है। यहूदी समुदाय का उदाहरण देते हुए कहा कि 1800 वर्षों तक 72 पीढ़ियों ने अपनी सांस्कृतिक पहचान को नहीं भुलाया। इसी तरह हिंदू समाज को भी अपनी पहचान, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि सभी जातियों के महापुरुषों और देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का सम्मान होना चाहिए। सम्मेलन में जैन धर्म के प्रतिनिधि ने अनेकांत, स्यादवाद और अपरिग्रह के सिद्धांतों की व्याख्या की। सिख समाज के प्रतिनिधि ने गुरु नानक देव सहित सिख गुरुओं की शिक्षाओं और बलिदान का उल्लेख किया। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष प्रशांत प्रभु ने कहा कि आधुनिक शिक्षा और रोजगार के साथ युवाओं को भारतीय संस्कृति तथा भगवद्गीता का ज्ञान भी देना जरूरी है। अखिल भारतीय पटेल महासभा के अध्यक्ष अनिल पटेल ने समाज को एकजुट करने और समस्या के लिए सद्भावना का भाव और एक साथ बैठकर भोजन करने की सलाह दी।
विज्ञापन
डॉ. वीरेंद्र कुमार दोहरे ने भगवान गौतम बुद्ध, संत रविदास और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यसभा सदस्य और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि किसी दूसरे के विचार को गलत मानने के बजाय उसमें छिपे सत्य को समझना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. उमेश पालीवाल ने की। इस मौके पर अरुण वाल्मीकि, अनिल पटेल, महेश मिश्रा, मनोज भदौरिया, सुरेश सचान, अशोक अग्निहोत्री, गंगा प्रसाद जायसवाल, मनमोहन सिंह,और किशन केसरवानी आदि मौजूद रहे।
