फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   five people dead during rain in hamirpur

मौत बनकर आई बारिश, बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी पर गिरी गाज  

Mon, 28 Aug 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
five people dead during rain in hamirpur
डेमो
रविवार को उमड़ घुमड़कर आए बादलों से दिन भर तेज गर्जना होती रही। इस दौरान बुंदेलखंड के बांदा और हमीरपुर में बिजली गिरने से सात लोगों की जान चली गई, जबकि नौ लोग झुलस गए। सेंट्रल यूपी के हरदोई में दीवार गिरने से दो, उन्नाव में बिजली गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि फतेहपुर में किशोरी नाले में बह गई और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उधर फर्रुखाबाद में खेल मंत्री चेतन चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात देखे। 
विज्ञापन


अकेले हमीरपुर 10 स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसमें खेतों में काम कर रहे एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं अन्य स्थानों पर तीन बैल, एक गाय व दो स्थानों पर आठ बकरियों की मौत हुई है। गाज से झुलसे लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में राजस्व विभाग के कानूनगो ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना  की जानकारी ली। 
विज्ञापन

five people dead during rain in hamirpur
अस्पताल में घायलों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुई बारिश लोगों के लिए मौत बनकर आई। आकाशीय बिजली गिरने थाना कुरारा क्षेत्र के कुसमरा गांव में खेतों में जानवर चरा रहा सोनू उर्फ करन सिंह (26) पुत्र शिवदास यादव उसकी चपेट में आ गया और वहीं अचेत होकर गिर गया। जिसे परिजनों उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी चार बकरियों की भी मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना शीतलपुर गांव में हुई। यहां भी खेतों में बकरियां चरा रहा दुर्गा प्रसाद (18) पुत्र सत्तीदीन व अनीता (45) पत्नी राजेश भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जबकि अनीता की दो बकरी व एक बछड़े की मौत हो गई। वहीं जनपद कानपुर के सजेती थानाक्षेत्र के दहलर अव्वल गांव निवासी चुन्नी देवी (42) पत्नी रामप्रकाश घर के बाहर बकरियों को बांध रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

five people dead during rain in hamirpur
घायल शैलेंद्र व चुन्नीदेवी - फोटो : अमर उजाला
भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग में आकाशीय बिजली कल्लू (40) पुत्र सैय्यददीन, पानकुंवर (50) पत्नी हरिराम की मौत हो गई। जबकि शैलेंद्र यादव (28) पुत्र रामविशाल, पानकुंवर की 55 वर्षीया भाभी व बेवा मुंगिया (65) बिजली की कड़क से झुलस गई। मुंगिया को खेतों में मौजूद किसानों ने हाथ पैर मलकर होश में लाए। जबकि पानकुंवर की भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान गांव के निवासी मेड़वा की तीन बकरियां भी बिजली की चपेट में आकर मौत का शिकार हो गई। उधर बरुआ गांव निवासी चंद्रपाल उर्फ चन्ना (45) पुत्र सहदी केवट खेतों पर जुताई कर रहा था। तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आकर उसकी भी मौत हो गई। वहीं बड़ा गांव में सुखराम सिंह के तीन बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मर गए। पत्योरा में जयनारायन की एक गाय की मौत हो गई।

 
विज्ञापन

five people dead during rain in hamirpur
अस्पताल में गुमसुम खड़े मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
करीब एक पखवारे बाद हुई यह बारिश लोगों के लिए मौत बनकर बरसी। पचखुरा बुजुर्ग में एक साथ तीन मौतें होने से कोहराम मच गया। वहीं बरुआ के किसान के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कस्बे के इमिलियाबाड़ा निवासी राजकुमार पुत्र सत्तीदीन का एक बैल व एक बकरीकी देवगांव स्थित रोटीराम महाराज विद्यालय के सामने आकाशीय बिजली की चपेट में आकर इनकी मौत हो गई। उधर भरुआसुमेरपुर के झंडा मैदान नई बस्ती निवासी राजेश्वरी (50) पत्नी सत्तीदीन देवगांव रोड पर बकरी चरा रही थी। तभी आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गई है। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के हरसुंडी गांव का बिहारी कुशवाहा (60) प्रभूदयाल कुशवाहा अपने भैसें खेत की मेड़ पर चरा रहा था।

​बगल के खेत में गांव का ज्ञानसिंह (60) पुत्र काशी प्रसाद नामदेव तिल की फसल की निराई कर रहा था। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से बिहारी कुशवाहा बुरी तरह से झुलस गया और उसकी वहीं मौत हो गई। जबकि ज्ञानसिंह वहीं लुढ़कने लगा। पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसके परिजनों को दी। ज्ञान सिंह को सीएचसी सरीला ले आए। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अजय चौरसिया ने बताया कि घायल वृद्ध की हालत अब ठीक है। उधर मृतक किसान के घर कोहराम मचा है। उसके पास ढाई बीघा जमीन बताई जा रही है। मृतक के दो बेटे हैं। जबकि बेटी की शादी वह चार साल पहले कर चुका है। थानाध्यक्ष जलालपुर शिवमूरत सिंह यादव ने बताया कि मृतक के भाई करन सिंह की सूचना पर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनका कहना है कि मृतक खेतों में काम कर रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed