उत्तर भारत में पहली बार किन्नरोत्सव के ट्रांस एक्स फैक्टर फैशन शो और म्यूजिकल नाइट शनिवार को कानपुर के लाजपत भवन में आयोजित हुआ। इसमें दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और कानपुर के 25 किन्नरों ने कैट वॉक किया। इन्हें देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। तय हुआ कि अब ये 25 किन्नर आम लोगों की तरह ही तालियां बजाएंगे। वहीं, मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद काजल किरण ने किन्नरों के हौसला अफजाई के लिए आयोजकों को बधाई दी। कहा कि इतना मान-सम्मान मिलना हमारा सौभाग्य है।
2 of 6
किन्नरों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीसौमिल्य समग्र सेवा संस्थान की ओर से आयोजित फैशन शो और म्यूजिकल नाइट में अपोला ग्रुप, आरएसएफ, शुभांजलिक समिति, नंद रानी ग्रुप ने सहयोग किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव तांडव से हुई। इसके बाद संगम कला ग्रुप की जया श्रीवास्तव ने गीत गाया। 10 वर्षीय आस्था पांडेय ने सत्यम शिवम सुंदरम गीत पर नृत्य किया, जबकि ज्योत्सना और सिद्धार्थ ने भी गीत प्रस्तुत किये।
3 of 6
किन्नरों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शुरू हुआ किन्नरों का फैशन शो। सबसे पहले भारतीय संस्कृति के पहनावे का जलवा बिखेरा। अगले चरण में पश्चिमी परिधानों पर रैंप देख तो दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया। जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा था वैसे-वैसे रैंप पर देखने की लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही थी। इन सभी को रैंप पर उतारने से पहले महुआ ने तैयार किया था। कानपुर से रैंप में ललिता और मौसम दो लोग उतरे।
4 of 6
किन्नरों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
- फोटो : अमर उजाला
जबकि दिल्ली से 9, चंडीगढ़ से 3 तथा लखनऊ से 11 लोगों ने रैंप अपना जलवा बिखेरा। लखनऊ की नेहा तिवारी लोगों के बीच आकर्षण में रही। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। किन्नरोत्सव के ट्रांस एक्स फैक्टर फैशन शो और म्यूजिकल नाइट का दूसरा कार्यक्रम भोपाल में होगा। इसके बाद दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा।
5 of 6
किन्नरों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में अपोलो ग्रुप के सचिव अंशुमान बुधौलिया, डॉ. मजहर नकवी, शोमिल शर्मा, आचार्य लंकेश, तुषार मिश्रा, डॉ. मनीष सेंगर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में नवाबगंज कानपुर की ब्रेन ट्यूमर ग्रस्त बेटी कनिष्का त्रिवेदी (20) ने फिल्मी गीत पर डांस किया। खास बात यह है कि वर्ष 2017 में डांस कानपुर डांस की विजेता रह चुकी हैं।