{"_id":"5d17718c8ebc3e3c9a553dc2","slug":"muslim-man-beaten-in-kanpur-after-not-sloganeering-jai-shri-ram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में मदरसे से लौट रहे युवक को पीटा, हमलावर बोले टोपी उतारो और 'जय श्री राम' के नारे लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में मदरसे से लौट रहे युवक को पीटा, हमलावर बोले टोपी उतारो और 'जय श्री राम' के नारे लगाओ
Sun, 30 Jun 2019 03:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Jun 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
जय श्री राम के नारे न लगाने पर मुस्लिम युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अब जय श्री राम का नारा न लगाने पर मुस्लिम युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। कानपुर के बर्रा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस्मानपुर मदरसे से घर लौट रहे एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि साइकिल सवार अज्ञात लोगों ने युवक पर यह कहते हुए हमला किया कि अपनी टोपी उतारो और जय श्री राम के नारे लगाओ।
थाने में बैठा मुस्लिम युवक
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात साइकिल सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बर्रा के हरी मस्जिद निवासी ताज मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम उस्मानपुर मदरसे से घर लौट रहा था। रास्ते में यादव चौराहे के पास दो साइकिल सवार चार अज्ञात युवकों ने उसे पकड़ा और उससे कहा अपनी टोपी उतारो।
मुस्लिम युवक ताज
- फोटो : अमर उजाला
इंकार करने पर युवकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाने को कहा। आरोप है कि घटना स्थल के पास स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन उसका किसी ने साथ नही दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम युवक ताज मोहम्मद
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गाली गलौज और धर्म के अधार पर नफरत फैलाने की कोशिश (आईपीसी की धारा 153 ए) रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी बाबूपुरवा मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि शुक्रवार रात को जब ताज मोहम्मद उस्मानपुर मदरसा से वापस घर जा रहा था तो साइकिल सवार कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की।
विज्ञापन
कानपुर के बर्रा थाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
सभी ने “जय श्रीराम” का नारा लगाने का दबाव बनाया लेकिन ताज मोहम्मद के इंकार पर उसके साथ मारपीट की गई। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जो लोग इस मामले में दोषी मिलेगें उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।