फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में काम छिनने पर मुंबई से लौटे थे चाचा भतीजे, सहन नहीं हुई आर्थिक तंगी तो ट्रेन से कटकर दी जान

Sat, 27 Jun 2020 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
financial crisis due lockdown, uncle and nephew gave his life to jumped in front of train
ट्रेन के आगे कूदकर चाचा भतीजे ने दी जान - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के अल्लीपुर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे रिश्ते के चाचा-भतीजे ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों लॉकडाउन के दौरान 15 मई को मुंबई से लौटे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों सुबह किसी से पैसे लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद घटना की जानकारी मिली।  


 
financial crisis due lockdown, uncle and nephew gave his life to jumped in front of train
खून से सनी लाशे देख मच गया कोहराम - फोटो : amar ujala
मलवां थानाक्षेत्र के बरमतपुर गांव निवासी महेंद्र पासवान का बेटा धीरेंद्र पासवान (18) और रामखेलावन का बेटा रामू पासवान (19) मुंबई में शटरिंग का काम करते थे। लॉकडाउन में काम छिना तो 15 मई को गांव लौट आए। रामू धीरेंद्र का रिश्ते में चाचा लगता था। दोनों बचपन से गहरे दोस्त थे।

 
financial crisis due lockdown, uncle and nephew gave his life to jumped in front of train
लॉकडाउन में लौटे थे घर - फोटो : amar ujala
महेंद्र पासवान ने बताया कि सुबह किसी से रुपये लेने की बात कहकर दोनों घर से निकले थे। मलवां के चक्की नाका ओवरब्रिज के नीचे दोपहर करीब डेढ़ बजे डाउन लाइन पर मालगाड़ी से कट गए। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चरवाहों ने दोनों की पहचान की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
financial crisis due lockdown, uncle and nephew gave his life to jumped in front of train
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। धीरेंद्र के पिता महेंद्र ने बताया कि मुंबई से लौटने के बाद दोनों काम की तलाश में थे। वहीं मलवां थाना प्रभारी शेर सिंह राजपूत ने बताया कि घटनास्थल से दोनों के घर की दूरी करीब आठ किलोमीटर है। इतनी दूर यह दोनों बगैर किसी काम से आए थे।

 
विज्ञापन
financial crisis due lockdown, uncle and nephew gave his life to jumped in front of train
घर से कम पर जाने की बात कह कर निकले थे - फोटो : amar ujala
स्टेशन मास्टर ने मेमो में लिखकर दिया है कि मालगाड़ी आने पर दोनों इंजन के सामने आ गए। इससे आत्महत्या की बात स्पष्ट होती है। दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों काम न मिलने से परेशान थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed