लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का दम देखने आए लड़ाकू विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के ऊपर उड़ते रहे विमान
ट्रायल में लखनऊ और आगरा एक्सप्रेस-वे का दम देखने के लिए फाइटर प्लेन बार-बार लैंड करने का प्रयास करते रहे लेकिन सही एक्यूरेसी के चलते आज यह संभव नहीं हो पाया। बता दें यहां बांगरमऊ तहसील के खंभोली गांव के पास 14 किमी लंबी एयर स्ट्र्पि बनाई गई है। इस एयर स्ट्रिप के तीन किमी हिस्से की रोड सीमेंट से बनी है। इस पर बिना किसी नुकसान के आपातकाल स्थिति में फाइटर प्लेन उड़ाए व लैंड किए जा सकते हैं।
दो दिन चलेगा विमानों का रिहर्सल
यहां से जरूरत पड़ने पर वायुसेना के लड़ाकू विमान लैंडिग और टेकऑफ कर सकेंगे। मौके पर एक क्रैश फायर फाइटिंग और राडार टीम का भी बंदोबस्त किया गया था।
एक्सप्रेस वे पर वाहनों की आवाजाही दो दिन के लिए बंद
21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे