फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत के वो पल: सो रहे थे तीनों कर्मचारी...नहीं सुन सके मौत की दस्तक, साथी ने कुछ ऐसे सुनाई खौफ की कहानी

Sat, 17 Dec 2022 06:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Dec 2022 06:40 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire broke out in Kanpur's factory, all three workers died in their sleep
कानपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

मैं अपने साथी कर्मचारियों  प्रदीप, नरेंद्र, जयप्रकाश फैक्टरी में मिक्सर मशीन में माल तैयार कर रहे थे। थके होने की वजह से इस बीच उन तीनों आंख लग गई। कुछ पल में वे गहरी नींद में सो गए। तभी अचानक मोटर जाम होने से शार्ट सर्किट से आग लग गई।



फैक्टरी में चौतरफा प्लॉस्टिक दाने, थिनर और केमिकल होने के चलते आग और भड़क गई। इसके चलते पूरी फैक्टरी में आग की लपटें और धुआं फैल गया। धुआं और आग फैलते देख फैक्टरी के प्रथम तल पर मौजूद कर्मचारी पड़ोस की छत के रास्ते भाग खड़े हुए।

इस घबराहट में मैं भी कुछ समझ नही पाया। जल्दबाजी में ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे तीनों को जगा नहीं सके। इससे आग और धुएं में घिर जाने की वजह से उनका दम घुट गया और उन तीनों की मौत हो गई। फजलगंज स्थित फैक्टरी में लगी आग में दहशत के पलों को शैलेंद्र वर्मा ने कुछ ऐसे बयां किया।

Fierce fire broke out in Kanpur's factory, all three workers died in their sleep
कानपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, अग्निकांड में जान गवांने वाले तीन मजदूर हादसे के वक्त मशीन के पास सो रहे थे। जिसके चलते उन्हें शार्ट सर्किट का पता नहीं चल सका। दरअसल रात में जाड़े की वजह से भी उन तीनों को आग की गर्माहट का अंदाजा ही नहीं लग पाया। देखते ही देखते धुआं पूरे फ्लोर में फैल गया।

Fierce fire broke out in Kanpur's factory, all three workers died in their sleep
कानपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

इसी जहरीले धुएं की चपेट में आने से तीनों की जान चली गई। फजलगंज के गड़रियनपुरवा स्थित साइकिल की गद्दी बनाने वाली एसके इंडस्ट्रीज में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदाजा वहां काम करने वाला कोई कर्मचारी नहीं लगा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fierce fire broke out in Kanpur's factory, all three workers died in their sleep
कानपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी तरह मजदूर काम करते-करते नींद के आगोश में पहले भी चुके हैं, लेकिन शुक्रवार की तड़के उनके जीवन की आखिरी रात साबित हुई। इसी फैक्टरी में काम करने वाले शैलेंद्र की आंखे अपने साथियों के मौत के मंजर को बताते हुए डबडबा जाती हैं।

विज्ञापन
Fierce fire broke out in Kanpur's factory, all three workers died in their sleep
कानपुर अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

उसने बताया कि पूरी फैक्टरी में इस कदर धुआं भर गया कि उसमें सांस ले पाना किसी के लिए मुमकिन नहीं था। यहीं वजह है कि जो बाकी लोग जाग रहे थे, उनका वहां पर रहकर सांस लेना मुश्किल हो गया, जिससे अपनी जान बचाने के लिए वे भागने को मजबूर हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed