फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक विवाह ऐसा भी... ससुर ने बहू को भेंट की लग्जरी कार, बोले- घर की लक्ष्मी के आगे फीकी है दुनिया की हर दौलत

Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law presented luxury car to daughter-in-law
ससुर ने बहू को भेंट की लग्जरी कार - फोटो : अमर उजाला
समाज के लिए अभिशाप बन चुकी दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ भौंती के कारोबारी ने एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। कारोबारी ने अपने बेटे की शादी न केवल बगैर दहेज लिए की बल्कि विदाई के बेला पर बहू को उपहार स्वरूप लग्जरी कार भेंटकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
Father-in-law presented luxury car to daughter-in-law
ससुर ने बहू को भेंट की लग्जरी कार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि संस्कारी बहू के आगे दुनिया की हर दौलत फीकी है। वहीं बहू भी सुसराल वालों का यह लाड़ प्यार देखकर भावुक हो गई। कहा भगवान ऐसी ससुराल सभी बेटियों को मिले। भौंती निवासी अर्पण कुमार त्रिवेदी गल्ला कारोबारी और गन हाउस के मालिक हैं।
Father-in-law presented luxury car to daughter-in-law
विदाई के वक्त मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने अपने इंजीनियर बेटे आदर्शराज की शादी गांव के ही किसान चंद्रमोहन की बेटी अंजलि द्विवेदी से तय की थी। मंगलवार को साकेत नगर स्थित गहोई भवन में दोनों की धूमधाम से शादी हुई। बुधवार सुबह दुल्हन विदा हुई तो उसे नई चमचमाती कार में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Father-in-law presented luxury car to daughter-in-law
अंजलि की विदाई - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अर्पण कुमार ने अपनी बहू को कार की चाभी भेंटकर आशीर्वाद दिया। यह देख आसपास खड़े मेहमान अचरज में पड़ गए। लोगों ने अपनी उत्सुकता मिटाने के लिए अर्पण से पूछा तो उन्होंने कहा कि बहू से बढ़कर कोई दहेज नहीं। अच्छी बहू खुद ही लक्ष्मी का रूप है।
विज्ञापन
Father-in-law presented luxury car to daughter-in-law
ससुर ने बहू को भेंट की लग्जरी कार - फोटो : अमर उजाला
वे अपनी बहू और उसके परिवार से पहले से वाकिफ हैं। कहा, कि हमारी बहू बहुत संस्कारी है, उसके आगे हर दौलत फीकी है। उन्होंने कहा कि वे दहेज के सख्त खिलाफ हैं और उन्होंने लड़की पक्ष से किसी तरह की मांग नहीं की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed