फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फतेहपुर हत्याकांड: युवक को फूंका था जिंदा! पिटाई से मरा मानकर फेंक गए थे आरोपी, विसरा किया गया सुरक्षित

Wed, 08 Feb 2023 05:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 Feb 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur murder case, the young man was burnt alive, viscera was kept safe
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर जिले की खागा तहसील में अजनई-हथगाम रोड पर तीन फरवरी की सुबह युवक की अधजले शव का मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया, सिर में चोट लगने से वह कोमा में चला गया।



कातिलों ने उसे मरा समझा और फिर बोरे में भरकर उसे अजनई-हथगाम रोड पर लाए। उसकी पहचान छिपाने के लिए मरा मानकर जिंदा ही फूंक दिया। कोतवाली क्षेत्र में तीन फरवरी को 25 वर्षीय युवक के अधजले शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने उसकी पहचान के लिए पड़ोसी जनपदों में सूचना भेजी है। सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया है। अब तक शव की पहचान नहीं की जा सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि किसी सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार किया गया, जिससे वह कोमा में चला गया।

Fatehpur murder case, the young man was burnt alive, viscera was kept safe
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

इतना हीं नहीं डाक्टर ने उसका बिसरा भी सुरक्षित किया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि कोमा में जाते ही कातिलों ने उसे मरा समझा और उसे लाकर जिंदा ही बोरे में भरकर लाए और फूंक दिया। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कोमा में जाने के बाद सिर की चोट से युवक की मृत्यु हुई है।

Fatehpur murder case, the young man was burnt alive, viscera was kept safe
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

साजिश के तहत बुलाकर हत्या करने की संभावना
डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित किया है। संभावना जताई जा रही है कि युवक के पेट में कोई केमिकल या एल्कोहल भी मिला है। माना जा रहा है कि कातिलों ने युवक को किसी बहाने बुलाया और उसे शराब या फिर कोई नशीला पदार्थ पिलाया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur murder case, the young man was burnt alive, viscera was kept safe
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

उसके बेसुध होने के बाद पिटाई की गई। शराब या केमिकल की पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने पर होगी। बता दें कि हत्या के बाद युवक का शव बोरे में भरकर फेंकने के बाद आग लगा दी गई। जलाने की वजह पहचान छिपाने की कोशिश मानी गई। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 25 साल है।

विज्ञापन
Fatehpur murder case, the young man was burnt alive, viscera was kept safe
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

नीले रंग का जींस पैंट पहन रखा था। नीचे का हिस्सा कम जला है। गले, नाक समेत शरीर पर चोट के निशान मिले। पुलिस मृतक को शारीरिक परीक्षण के अनुसार मुस्लिम वर्ग का मान रही है। सीओ संजय सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। शव को पहचान नष्ट करने के लिए जलाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed