फतेहपुर जिले में बिंदकी थाना क्षेत्र के धागा कारोबारी हत्याकांड में फरार चल रहे पांचवें आरोपी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी धागा कारोबारी की पत्नी पूनम का प्रेमी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बोला कि कारोबारी की हत्या में वह लोग नहीं फंसते, तो मुंबई में ऐशोआराम की जिंदगी जीता।
इसी बुरे सपने को पूरा करने के लिए पूनम के पति को ठिकाने लगाया है। बिंदकी कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि कारोबारी अमित हत्याकांड में कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के वीरनखेड़ा निवासी अविनाश यादव उर्फ उमेंद्र को जेल भेजा गया
है।
अविनाश और धागा कारोबारी की पत्नी पूनम के बीच अवैध संबंध थे। पति की हत्या के लिए पूनम ने सात लाख की सुपारी में 85 हजार रुपये एडवांस अविनाश के खाते में भेजे थे। वारदात से दो दिन पहले बाइक से अविनाश हिस्ट्रीशीटर शेरा को अमित का घर दिखाने आया था।
2 of 5
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हत्याकांड की रात आरोपियों के साथ वारदात में शामिल रहा। आरोपी ने कबूला कि करीब एक साल से पूनम से उसका अवैध संबंध था। इस दौरान पूनम से मिलने दो बार मुंबई भी गया था। वह और पूनम अमित की हत्या में बच जाते, तो कुछ दिन बाद मुंबई चले जाते।
3 of 5
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
मामले में पूनम का बहनोई वीरनखेड़ा निवासी रामखेलावन कुशवाहा और औंग थाने के चमनगंज निवासी मोहित फरार चल रहे हैं। बता दें बिंदकी महाजनी गली निवासी अमित की 29 जनवरी की रात पत्नी ने साजिश रचकर भाड़े के हत्यारों से हत्या कराई थी।
4 of 5
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के महाजनी मोहल्ला निवासी अमित गुप्ता की घर पर ही 29 जनवरी की रात हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुलिस ने पत्नी पूनम गुप्ता, औंग थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अंकित सिंह उर्फ शेरा सिंह, दुर्गांगंज निवासी अंशुल पासवान, कानपुर बर्रा हरदेव नगर निवासी केशव गुप्ता को जेल भेजा था।
5 of 5
fatehpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
मामले में कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के वीरनखेड़ा निवासी पूनम का बहनोई रामखेलावन कुशवाहा और औंग के चमनगंज निवासी मोहित समेत तीन फरार हैं। पुलिस की एक टीम रविवार को रामखेलावन की लोकेशन मिलने पर रवाना हुई है।