फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Salesman murdered by friend after asking for repayment of 50,000 rupees

Fatehpur News: उधारी के 50 हजार मांगने पर दोस्त ने की थी सेल्समैन की हत्या

Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Salesman murdered by friend after asking for repayment of 50,000 rupees
फोटो-17- पुलिस लाइन में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या उधारी के 50 हजार रुपये मांगने और दोबारा रुपये न देने से इन्कार करने पर उसने दोस्त ने की थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त के पास से लूटे गए धान बिक्री के 1.41 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दुगरेई निवासी सत्येंद्र सिंह चौहान (28) गांव स्थित कंपोजिट शराब की दुकान पर सेल्समैन था। परिजन के मुताबिक बुधवार रात दुकान से सटी कैंटीन में सोते समय सेल्समैन की हत्या कर 2.50 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने पिता कुंवर बहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट की प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार कर लूट 1.41 लाख की रकम बरामद की। हालांकि पुलिस का दावा है कि 1.41 रुपये ही लूटे गए थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना के बाद आरोपी कृष्णा तिवारी ई-ऑटो से हमीरपुर भाग रहा था। पुलिस ने शाहजादीपुर नहर पुलिया पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ऑटो की डिकी से लूटे गए 1.41 लाख रुपये और खून के छींटों वाली सफेद टीशर्ट बरामद हुई। शराब दुकान के पीछे काली पन्नी में छिपाकर रखी गई खून से सनी मोटी लकड़ी भी बरामद की गई। आरोपी ललौली के कोर्रा स्थित शराब दुकान में सेल्समैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात काम से लौटने के बाद उसने सत्येंद्र के साथ खाना खाया और शराब पी। इसके बाद वह गांव के किनारे मंदिर के पास जुआ खेलने चला गया। रुपये हारने के बाद वह सत्येंद्र के पास दोबारा रुपये मांगने पहुंचा। उसने सत्येंद्र से पहले ब्याज पर 50 हजार रुपये उधार लिए थे। इसी वजह से सत्येंद्र ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और गाली-गलौज कर उसे भगा दिया।
आरोपी ने बताया कि वह रोते हुए घर पहुंचा, लेकिन गाली-गलौज की बात उसके दिमाग में घूमती रही। इसके बाद वह दोबारा सत्येंद्र के पास पहुंचा और मोटी लकड़ी से उसके सिर पर दो वार कर दिए। तकिये के नीचे रखी चाबी से ताला खोलकर शराब दुकान से 1.41 लाख रुपये लूटकर भाग गया। एसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

दुगरेई में मंदिर के पास रोज सजती है जुए की फड़
राधानगर थाना बनने के बाद दुगरेई गांव के आसपास चार थानों की सीमाएं लगती हैं। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव से कुछ दूरी पर मलवां थाने की सहिली चौकी की सीमा जुड़ती है। गांव की जोनिहा चौकी करीब 10 किलोमीटर दूर है। इसी तरह गाजीपुर थाने की शाह चौकी और राधानगर थाना क्षेत्र भी गांव के नजदीक हैं। चौकी और कोतवाली दूर होने का स्थानीय लोग फायदा उठाते हैं। गांव लंबरदारों के नाम से जाना जाता है, लेकिन यहां अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। गांव में गांजे की धड़ल्ले से बिक्री होती है। आरोपी कृष्णा भी शराब के साथ गांजे का लती है। गांव में भवानी माता का मंदिर है, जहां प्रतिदिन दोपहर से लेकर शाम और देर रात तक जुए का अड्डा संचालित होता है। सेल्समैन की हत्या के मामले में भी जुआ ही एक वजह बना।

छह माह में सत्येंद्र से गहरी हो गई थी दोस्ती
आरोपी कृष्णा और सत्येंद्र की पहले से जान-पहचान थी, लेकिन पिछले छह माह में दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी। करीब छह माह पहले कृष्णा दिल्ली से लौटा था, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। वह पहले बस चलाता था। गांव में सत्येंद्र का परिवार काश्तकार है। सत्येंद्र खुद भी बटाई पर खेत लेकर खेती करता था। इसके अलावा उसके पास शराब बिक्री के रुपये भी रहते थे, जिनका वह जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करता था। वह जुआ खेलने वालों को अक्सर ब्याज पर रुपये देता था। आरोपी का परिवार मूल रूप से कल्यानपुर थाने के कोटिया गुनीर गांव का रहने वाला है। वहां एक विवाद के बाद आरोपी के बाबा गांव छोड़कर दुगरेई में आकर बस गए थे।


टीशर्ट पर मिले खून से होगी डीएनए जांच
सेल्समैन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की खून से सनी टीशर्ट बरामद की है। पुलिस ने टीशर्ट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जांच के बाद टीशर्ट का खून डीएनए मिलान के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। सेल्समैन के डीएनए और टीशर्ट के खून का मिलान होगा।

फोटो-17- पुलिस लाइन में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

फोटो-17- पुलिस लाइन में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed