फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: वर्दी की धौंस दिखाकर रुपये ऐंठता था सिपाही... डरते थे गांव वाले; बाप का कत्ल करने वाले आदित्य की कहानी

Wed, 15 Oct 2025 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 15 Oct 2025 11:22 AM IST
सार

फतेहपुर में पिता की हत्या करने वाले यूपी पुलिस के सिपाही आदित्य पटेल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सिपाही को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी गांव वालों से रुपये ऐंठता था। 

विज्ञापन
Fatehpur murder Case Murder accused constable used to extort money from villagers by flaunting his uniform
Fatehpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर के हुसैनगंज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर पिता की हत्या करने वाले सिपाही पुत्र आदित्य पटेल की गांव में दहशत में थी। उसके जेल जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता का हत्यारा सिपाही आदित्य जब कभी भी गांव आता तो वर्दी का रौब दिखाकर कई लोगों से रुपये एंठ ले जाता था। उसके जेल जाने से गांव के लोग अब राहत महसूस कर रहे हैं।


ग्रामीणों के अनुसार कन्नौज पुलिस में तैनात आदित्य पटेल जब भी गांव आता था तो लोगों को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देता था। वह कहता था कि जेल में सड़वा दूंगा। धमकी देकर लोगों से रुपये और शराब लेता था। 
Fatehpur murder Case Murder accused constable used to extort money from villagers by flaunting his uniform
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। आरोपी सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक किसान ने बताया कि उसका घर पूर्वजों से मिली सरकारी जमीन पर बना है। आदित्य अक्सर उन्हें धमकाता था कि अवैध कब्जा है, एक फोन पर हटवा दूंगा। कई बार उनसे इसी धमकी पर रुपये ले जा चुका है।
 
Fatehpur murder Case Murder accused constable used to extort money from villagers by flaunting his uniform
मां ज्ञानमती और भाई आनंद, किशोर चंद्र पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'मजबूरी में 10 हजार रुपये देने पड़े'
ग्रामीणों के मुताबिक वह पूर्व के कई प्रधानों से भी रुपये ऐंठ चुका है। वर्तमान प्रधान के करीबी अजय ने बताया कि एक महीने पहले वह घर बनवा रहे था। आदित्य ने उससे रुपये की मांग की थी। घर नहीं बनने देने की धमकी दी थी। उसे भी मजबूरी में 10 हजार रुपये देने पड़े थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fatehpur murder Case Murder accused constable used to extort money from villagers by flaunting his uniform
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस भी शिकायत को कर देती थी अनसुना
पुलिस भी उसके खिलाफ शिकायत को अनसुना कर देती थी जिससे उसका मनोबल बढ़ गया था। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि उनके सामने सिपाही की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Fatehpur murder Case Murder accused constable used to extort money from villagers by flaunting his uniform
मां ज्ञानमती और भाई आनंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी सिपाही की पत्नी भी ससुर के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंची
गौरा चुरियारा गांव के आदित्य पटेल ने एक लाख रुपये नहीं देने पर अपने पिता किशोर चंद्र (70)के ईंट से हमला कर रविवार रात हत्या कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी सिपाही पुत्र आदित्य को जेल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शाम पांच बजे शव असनी गंगा घाट पर पहुंचा। जहां बड़े पुत्र आनंद प्रकाश ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। आरोपी सिपाही की पत्नी ज्योति ससुर के अंतिम दर्शन को गांव नहीं पहुंची।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed