फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सिपाही ने किया कत्ल: बाप के शव को घूरता रहा...फिर चिल्लाकर बोला देख लिया अंजाम, बेटे का न कांपा कलेजा

Tue, 14 Oct 2025 01:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 14 Oct 2025 01:17 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में सिपाही ने एक लाख रुपये के लिए पिता को मार डाला। बीच-बचाव के लिए आए भाई और मां को भी ईंट से घायल कर दिया।  पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP police constable kills father in Fatehpur Father murdered for paddy money accused son flees as crowd gather
fatehpur murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर के हुसैनगंज में पिता की हत्या करने के बाद सिपाही आदित्य कुछ देर तक उन्हीं के शव के पास बैठा रहा। मां के मुताबिक, वह चीखती रही, लेकिन पापी बेटे का कलेजा न पसीजा। आंखों में खून लिए पिता के शव को घूरता रहा... और फिर चिल्लाते हुए बोला देख लिया अंजाम। शोर सुनने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होने लगी तो आदित्य भाग निकला। मां की तहरीर पर आदित्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्यारोपी सिपाही आदित्य को वारदात के करीब दो घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
UP police constable kills father in Fatehpur Father murdered for paddy money accused son flees as crowd gather
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। आरोपी सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी सिपाही ने कन्नौज में किया था प्रेम विवाह 
आरोपी सिपाही आदित्य पटेल वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुआ था। कन्नौज में तैनाती के दौरान सिपाही ने वहीं विकास भवन में कार्यरत एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उसकी एक तीन वर्ष की बेटी भी है।
 
UP police constable kills father in Fatehpur Father murdered for paddy money accused son flees as crowd gather
आरोपी सिपाही की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समन तामील कराने के बहाने आया था
कन्नौज प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को आदित्य जिले से समन तामील कराने के बहाने निकला था और सीधे फतेहपुर आकर पिता की हत्या कर दी।
वह शराब का लती भी था। साथी सिपाहियों की मानें तो वह झगड़ालू स्वभाव का था। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर साथी सिपाहियों से भी विवाद करने लगता था। इसलिए उसे किसी थाने में तैनाती नहीं दी गई थी। वह अक्सर शराब के नशे में रहता है और शराब बहुत पीता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP police constable kills father in Fatehpur Father murdered for paddy money accused son flees as crowd gather
मां ज्ञानमती और भाई आनंद, किशोर चंद्र पटेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वायरल ऑडियो में झलक रहा था गुस्सा
पिता की हत्या करने से पहले सिपाही आदित्य का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक महिला रिश्तेदार से गुस्से में कह रहा है कि तीन घंटे में फतेहपुर पहुंच जाएगा। यदि आज धान का पैसा नहीं दिया तो आरपार की लड़ाई होगी। वह पिछले कई वर्षों से घरवालों की उपेक्षा झेल रहा है। नौकरी भी उसे अपने दम पर मिली है न कि किसी के एहसान से।
 
विज्ञापन
UP police constable kills father in Fatehpur Father murdered for paddy money accused son flees as crowd gather
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद सरेंडर करने की भी चर्चा
पुलिस भले ही आदित्य की देर रात करीब 12:30 बजे के आसपास की गिरफ्तारी दिखा रही हो, लेकिन गांव में चर्चा है कि वारदात के बाद वह खुद ही हुसैनगंज थाने पहुंचा और सरेंडर किया था। उसकी बुलेट भी थाने में ही खड़ी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed