फतेहपुर जिले में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के साथ बुधवार तड़के हुए हादसे को सोचकर ही लोगों की रूह कांप रही है। हादसा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था, जिसमें चालक की मौत के बाद वाहन हाईवे पर दौड़ रहा है। दुर्घटना के करीब 12 मिनट तक सवार श्रद्धालुओं की सांसें मिनी बस में छटपटाती रहीं। घायल श्रद्धालुओं को लग रहा था कि उन्हें मौत खींचकर ले जा रही है, अब तो जिंदगी भगवान के भरोसे ही है।
मिनी बस में मौत का तांडव: बेकाबू रफ्तार और थकान से हादसा, 12 मिनट तक छटपटाई 21 जानें, ऐसा था फतेहपुर हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 13 Feb 2025 06:47 AM IST
सार
Fatehpur News: हादसे के चंद सेकंड ही बीते थे कि अचानक मिनी बस फिर चल पड़ी। यह देखकर लोगों को मौत का मंजर सामने नजर आने लगा। सारे यात्री चीखने लगे कि रोको-रोको..आखिर बस कैसी रुकती, चालक तो पहले ही मृत था। लोगों को जीवन का अंतिम क्षण दिखाई दे रहा था, लगा अब कोई नहीं बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन