Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रात में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी विधवा, रंगे हाथ पकड़े गए, दोनों का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया

Wed, 26 Aug 2020 03:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 26 Aug 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
family did this work with the widow woman and her disabled lover
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली के गांव बनियानी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दो साल पहले पति की मौत के बाद मायके में रह रही पांच बच्चों की विधवा मां को पड़ोसी दिव्यांग के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद मायके पक्ष के लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया।
Trending Videos
family did this work with the widow woman and her disabled lover
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला
रात करीब दो बजे कमरे में बंधक बनाने के बाद महिला के चाचा और भतीजों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की। सुबह करीब सात बजे दिव्यांग और विधवा का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद चेहरे पर कालिख पोत और जूतों-चप्पलों की माला डालकर पूरे गांव में घुमाया।
family did this work with the widow woman and her disabled lover
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला
गांव के प्रधान और कुछ लोगों ने पहुंच कर विधवा और दिव्यांग को छुड़वाया। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम को गांव में भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
family did this work with the widow woman and her disabled lover
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले पति ने कर ली थी आत्महत्या
महिला के पांच बच्चे हैं। बड़ी बेटी की दो साल पूर्व शादी करने के एक माह बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से विधवा का पड़ोस में रहने वाले दिव्यांग से प्रेम-प्रसंग चलने लगा था।
विज्ञापन
family did this work with the widow woman and her disabled lover
विधवा महिला और उसके दिव्यांग प्रेमी का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया - फोटो : अमर उजाला
15 साल से मायके में रह रही विधवा
महिला की शादी करीब 22 साल पहले फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना के महमूदपुर गांव में हुई थी। महिला के भाई न होने के कारण पति उसके साथ करीब 15 साल से बनियानी गांव में रहता था। महिला की जमीन हड़पने को लेकर उसके चाचा और भतीजों में रंजिश चलती थी। बताया जा रहा है कि इसी खुन्नस में इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed