"जानलेवा गाेलगप्पा" की असली कहानी सुनकर हर किसी के उड़ गये हाेश, अाप भी जानिये क्या है पूरा मामला
चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे
कानपुर घाटमपुर के गांव हरबशपुर (सांखाहारी) में पानी के बतासे (गोलगप्पा) खाते समय नरेश की माैत हाे गई। नरेश कुमार सचान (46) ट्रक चालक था। बुधवार की शाम घाटमपुर से अपने गांव जा रहा था। सांखाहारी गांव में चाट के ठेले पर रुककर पानी के बताशे खाने लगा।
चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे
खाते समय अचानक उसे खांसी आ गई और एक गोलगप्पा गले में फंस गया जिससे वह छटपटाने लगा। पास में मौजूद लोगों ने उसके घरवालों को खबर करने के साथ वाहन में लादकर तत्काल सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे
ड्यूटी पर तैनात सीएचसी के डा. अजीत कुमार ने बताया कि स्वांस नली में गोलगप्पा फंसने से नरेश की मौत हुई है। नरेश के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। नरेश के पास करीब सात बीघा कृषि भूमि भी है। वह खाली समय में ट्रक भी चलाता था।
चटपटे पानी के साथ गाेलगप्पे