उन्नाव के एक गांव में सोमवार सुबह बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। गांव का एक बेटा शादी कर अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचा तो आसपास के गांव वाले भी उसकी दुल्हन का स्वागत करने के लिए पहुंच गए। नई बहू को हेलीकॉप्टर से उतरते हुए देखने का आलम यह था कि सुबह से गांव के लोग खेत में हेलीपैड के पास पहुंचने लगे।
2 of 7
हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हे का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
जब दोपहर में हेलीकॉप्टर उतरा तो लोगों ने गर्मजोशी के साथ दूल्हा-दुल्हन का स्वागत किया। हसनगंज निवासी एक किसान का बेटा अपने बाबा का सपना पूरा करने के लिए सोमवार को अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेकर मूसेपुर गांव पहुंचा।
3 of 7
दूल्हा दुल्हन को गांव लेकर पहुंचा हेलीकॉप्टर तो उमड़ पड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के मूसेपुर गांव निवासी रवि यादव अपने बाबा घनश्याम सिंह का सपना पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पूरा गांव बहू के स्वागत के लिए एकत्र हो गया। रवि ने बताया कि उनके बाबा रेलवे में कर्मचारी थे।
4 of 7
हेलीकॉप्टर से गांव पहुंची दूल्हे के साथ दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
रवि ने हाई स्कूल से लेकर इंटर की पढ़ाई हसनगंज के इंटर कॉलेज से कि उसके बाद लखनऊ स्थित हिंदुस्तान एकेडमी से 3 साल का एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग का कोर्स किया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से जब रवि के चयन की सूचना बाबा घनश्याम सिंह को मिली तो बहुत खुश हुए।
5 of 7
दुल्हन को देखने के लिए सुबह से इंतजार कर रहे थे गांव वाले
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब मेरा पोता हवाई जहाज से बहुरिया लाएगा। अधिक प्रसन्नता से रिजल्ट अखबार में पढ़ने के 8 घंटे बाद ही हार्ट अटैक से बाबा की मौत हो गई। इस बात की जानकारी हुई तो रवि लखनऊ से सीधा घर आए और प्रण लिया कि शादी करेंगे तो उनकी दुल्हन हेलीकॉप्टर से ही गांव आएगी।