यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। मंगलवार को शाम करीब चार बजे खेलते समय आठ साल की बच्ची 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन की सूचना पर सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान देर रात तक सांसद विधायकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर शख्स मासूम की सलामती के लिए दुआएं कर रहा है।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पल-पल की अपडेट
2 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब 5 बजे आगरा से सेना के 50 जवानों की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही लोग बच्ची की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। मासूम तक पहुंचने के लिए 11 फीट और खुदाई करनी है।
3 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
बचाव कार्य के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। ताजा जानकारी के अनुसार बचाव कार्य के समय मिट्टी धंसने से सेना का एक जवान घायल हो गया। आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
4 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात करीब 9 बजे एडिशनल एसपी पहुंचे। इस दौरान 25 फीट गड्ढा खोदा जा चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की एक टुकड़ी बुलाई गई थी।रात करीब 10 बजे सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे। एसपी डॉ अनिल मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव व सीडीओ राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे थे।
5 of 10
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
रात में बालू निकलने की वजह से सुरंग बनाने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची सकुशल निकाली जा सके इसके लिए सेना के जवान व बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने कहा था कि अभी करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है।