फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बोरवेल में गिरी मासूम, लबों पर एक ही दुआ... मौत को मात देकर सलामत निकले सीमा, जवान घायल

Thu, 04 Apr 2019 04:18 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Apr 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
eight year old girl fell down in borewell in farrukhabad district
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी, बच्ची की फाइल फोटो, जवान घायल - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। मंगलवार को शाम करीब चार बजे खेलते समय आठ साल की बच्ची 60 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन की सूचना पर सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। इस दौरान देर रात तक सांसद विधायकों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर शख्स मासूम की सलामती के लिए दुआएं कर रहा है।


आगे की स्लाइड में पढ़िए पल-पल की अपडेट

 

eight year old girl fell down in borewell in farrukhabad district
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब 5 बजे आगरा से सेना के 50 जवानों की एक टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची। साथ ही लोग बच्ची की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं। मासूम तक पहुंचने के लिए 11 फीट और खुदाई करनी है।
eight year old girl fell down in borewell in farrukhabad district
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
बचाव कार्य के लिए लखनऊ से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। ताजा जानकारी के अनुसार बचाव कार्य के समय मिट्टी धंसने से सेना का एक जवान घायल हो गया। आननफानन उसे अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
eight year old girl fell down in borewell in farrukhabad district
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात करीब 9 बजे एडिशनल एसपी पहुंचे। इस दौरान 25 फीट गड्ढा खोदा जा चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की एक टुकड़ी बुलाई गई थी।रात करीब 10 बजे सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे। एसपी डॉ अनिल मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव व सीडीओ राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन
eight year old girl fell down in borewell in farrukhabad district
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
रात में बालू निकलने की वजह से सुरंग बनाने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची सकुशल निकाली जा सके इसके लिए सेना के जवान व बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने कहा था कि अभी करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed