फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाट, समोसा बेचने वाले छोटे रईसों पर आयकर विभाग की नजर

Sat, 09 Jun 2018 09:21 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Jun 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
earner of millions daily are on income tax department's radar
डेमाे पिक
कानपुर। चाट, समोसे बेचकर प्रतिदिन लाखों की कमाई करने वाले भी आयकर के रडार पर हैं। आयकर विभाग की खुफिया विंग ऐसे लोगों पर नजर रख रही है। बाकायदा इनकी सूची तैयार की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि संबंधित लोग रिटर्न आदि जमा कर भी रहे हैं या नहीं। इसके बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।



 
earner of millions daily are on income tax department's radar
डेमाे पिक
विभाग के सूत्रों ने बताया कि शहर में ऐसे लोगों को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है जो असंगठित क्षेत्र के व्यापार में लगे हुए हैं। यह बड़े व्यापारी या कारोबारी नही हैं। लेकिन इनकी कमाई प्रतिदिन हजारों-लाखों में है। इनमें समोसा, चाट, चाय, डोसा  बेचने वाले भी शामिल हैं। यह लोग बिना कर चुक ाए ही काम कर रहे हैं। शहर में ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में है। सूत्रों ने बताया कि नोटबंदी के दौरान ऐसे कई चौंकाने वाले मामले सामने आए थे।


 
earner of millions daily are on income tax department's radar
डेमाे पिक
इनमें समोसा और डोसा बेचने वालों के खातों में लाखों रुपयों की रकम जमा कराई गई थी। इसके बाद इन खातों की नियमित निगरानी कराई गई तो कई तथ्य सामने आए। एक खाते में पांच लाख से अधिक की रकम थी। जो असंगठित क्षेत्र से जुड़ा व्यापारी था। अब विभाग का जोर अधिक से अधिक करदाता जोड़ने का है। करदाताओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में विभाग ने असंगठित क्षेत्र से जुड़े छोटे कारोबारियों-व्यापारियों को चिह्नित करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
earner of millions daily are on income tax department's radar
डेमाे पिक
घनी आबादी के रईसों पर नजर
सूत्रों के अनुसार शहर के घने इलाकों में ऐेसे कई छोटे रईस हैं जो प्रतिदिन छोले, जलेबी, समोसा, चाट और पकौड़े बेंचकर 40 से 50 हजार रुपये प्रतिदिन तक का गल्ला बेंच रहे हैं। जिन्होंने कई मकान, प्लॉट और नए इलाकों में दुकानें ले रखी हैं। गुमटी, आर्यनगर, चावल मंडी, चौक, कौशलपुरी, बिरहाना रोड, विजय नगर, काकादेव आदि इलाकों में विभाग प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराएगा। उसे इनपुट मिला है कि यहां ऐसी कई दुकानदार हैं जिनके खातों में नोट बंदी के बाद से नियमित लाखों का लेन देन चल रहा है। साथ ही उनकी दुकानों पर आयकर विभाग के खबरी भी नजर रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed