फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कबाड़ बेचो, पैसे कमा लो': प्लास्टिक की बोतल देने पर 1 और कांच की बोतल देने पर मिलेंगे 2 रुपये

Mon, 23 Apr 2018 12:47 PM IST
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Apr 2018 12:47 PM IST
सार

- कानपुर शहर में लगाए जाएंगे 10 एटीएम, नकदी से लेकर लक्जरी कार तक के मिलेंगे इनाम
- एटीएम के 200 मीटर के दायरे में फ्री वाईफाई, टिकट बुकिंग सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी

विज्ञापन
earn money from autimatic machine in kanpur
शहर में लगाए जाएंगे 10 एटीएम, नकदी से लेकर लक्जरी कार तक के मिलेंगे इनाम
यूपी के कानपुर शहर में नगर निगम ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक अनोखी मशीन (Reverse Vending Machine) लगानी शुरू कर दी है। इस मशीन की खासियत ये है कि प्लास्टिक की पुरानी बोतलें मशीन के अंदर डालने पर 1 से 2 की कमाई जनता कर सकती है। नगर निगम की ओर से शहर में  10 स्वच्छ एटीएम लगवाए जा रहे हैं। इनमें प्लास्टिक की बोतल देने पर एक और कांच की बोतल देने पर दो रुपये मिलेंगे। इसके साथ ही ऐसा करने वालों को छोटे-मोटे उपहारों के साथ-साथ नकदी से लेकर कार तक देने की योजना है। 1 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दौरान उद्घाटन कराने की तैयारी की जा रही है।

 
earn money from autimatic machine in kanpur
डेमो पिक
दिल्ली, लखनऊ और बनारस में सफलता के बाद कानपुर शहर में स्टार्टअप के तहत स्वच्छ एटीएम लगाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन्हें ‘ईकोमेक्स गो’ कंपनी लगाएगी। चार साल से सक्रिय यह कंपनी स्टार्टअप इंडिया के तहत फिक्की में पंजीकृत है। कंपनी की चीफ प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर भूमिका पुरी के अनुसार स्वच्छ एटीएम 5 फीट लंबा, 5 फीट चौड़ा और 6 फीट ऊंचा है। इसमें बायोमीट्रिक, आधार कार्ड रीडर, 21 इंच का स्क्रीन, एटीएम कार्ड रीडर, कैमरा, वाईफाई हाटस्पॉट, प्रिंटर, स्कीपर आदि लगे हैं। कंपनी ने प्रत्येक स्वच्छ एटीएम के लिए 10 गुणा 10 फीट जगह मांगी है। 
 

बोतलें देेने का ये है तरीका 

earn money from autimatic machine in kanpur
डेमो पिक
स्वच्छ एटीएम में पहुंचकर अपना मोबाइल नंबर फीड करें। फिर यह चयनित करें कि आप प्लास्टिक की बोतल, कांच की बोतल, पेपर या रैपर देना चाहते हैं। इसे सलेक्ट कर एटीएम के निर्धारित स्थल पर खाली बोतल रख दें, उसमें लगे सेंसर बोतल खींच लेंगे और उसे बदले में आपको रुपये मिल जाएंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से फ्लाइट तक का टिकट मिलेगा

earn money from autimatic machine in kanpur
डेमो पिक
स्वच्छ एटीएम में फ्लाइट टिकट, रेलवे यात्रा के टिकट, प्लेटफार्म टिकट, वॉल्वो से लेकर मूवी टिकट तक बुक कराए जा सकेंगे। रकम ट्रांसफर करने, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। 
 
विज्ञापन

200 मीटर के दायरे में वाईफाई

earn money from autimatic machine in kanpur
डेमो पिक
एटीएम के 200 मीटर के दायरे मे लोगों को फ्री वाई-फाई की सुविधा मिलेगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed