यूपी के कानपुर शहर में एक अनाेखा मामला सामने अाया है। यहां एक लड़के ने खुद काे लड़की बता कर फेसबुक के जरिए एक किशाेरी से दाेस्ती कर ली। ये दाेस्ती जल्द ही मुलाकात में बदल गई। इसके बाद लड़के ने जाे किया उससे किशाेरी अाैर उसके परिवार के हाेश उड़ गए।
कानपुर नौबस्ता इलाके में एक शोहदे ने युवती के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक किशोरी से दोस्ती कर ली। इसके बाद उसकी फोटो खिंचकर फेसबुक आईडी पर अश्लील बातें अपलोड करने लगा। इस बारे में जब लड़की काे पता लगा ताे उसके हाेश उड़ गए।
जानकारी होने पर किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके के रहने वाली किशोरी एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। कुछ माह पहले इलाके के रहने वाले एक युवक ने युवती ने नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाया और उससे दोस्ती कर ली।
जिसके बाद उससे मिलना जुलना शुरु कर दिया। इस बीच उसने अपनी फोटो किशोरी के साथ खिंचकर लिया, और अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अपलोड़ कर अश्लील कमेंट पोस्ट करने लगा। वायरल होने पर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।