{"_id":"5a5b3ba84f1c1bae3f8b4d4c","slug":"do-not-give-account-information-on-this-number","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान! इस नंबर पर न दें खाते की जानकारी, ऐसा न हो इनकी तरह आप भी..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान! इस नंबर पर न दें खाते की जानकारी, ऐसा न हो इनकी तरह आप भी..
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिलें में इन दिनों लोगों के पास एक फर्जी कॉल आ रही हैं। कॉल करने वाले बैंक खाते की जानकारी कर रकम पार कर देते हैं। लकी ड्रा के नाम पर भी जेब काटने की कोशिश हो रही है।
डेमो पिक
नवाबगंज के मोहल्ला दुर्गागंज निवासी व सेवानिवृत्त अध्यापक चंद्रप्रकाश शुक्ला के पास शुक्रवार को 7059797128 नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसबीआई के मुख्य कार्यालय का मैनेजर बताया। उसने बैंक खाता बंद होने की जानकारी दी। खाता चालू रखने के लिए कई जानकारियां हासिल कर लीं। कुछ देर बाद इनके मोबाइल पर ओटीपी(वन टाइम पासवर्ड) मैसेज आया। चंद्रप्रकाश ने यह पासवर्ड फोन करने वाले को बताया। ओटीपी बताते ही इनके बैंक खाते से 6 बार में पचास हजार रुपये निकल गए। चंद्रप्रकाश शुक्ला ने अजगैन कोतवाली में शिकायतीपत्र दिया है। इसी तरह...
डेमो पिक
इसी प्रकार हाईवे निवासी अतुल कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर 923049519036 नंबर से गुरुवार शाम 6:30 बजे कॉल आई। कॉलर ने जिओ कंपनी के लकी ड्रा में 25 लाख का इनाम निकलने की जानकारी दी। लकी ड्रा की रकम पाने के लिए 00923027448566 नंबर पर मिस्ड कॉल देने के लिए कहा गया। बताया गया कि एसबीआई के बैंक मैनेजर आकाश वर्मा आपकी कॉल का इंतजार कर रहे हैं। वही रकम मिलने के नियम बताएंगे। अतुल के झांसे में न आने से वह नुकसान से बच गए। न उठाएं ऐसे कॉल...
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
फर्जी कॉलरों पर नहीं हो पा रही कार्रवाई
जानकारों की मानें तो ऐसा करने वाला मोबाइल और सिम हैक कर दूसरे लोगों को तंग करना शुरू कर देता है। पुलिस को प्रतिदिन शिकायतें मिल रही हैं। साइबर सेल ऐसे कॉलरों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है
जानकारों की मानें तो ऐसा करने वाला मोबाइल और सिम हैक कर दूसरे लोगों को तंग करना शुरू कर देता है। पुलिस को प्रतिदिन शिकायतें मिल रही हैं। साइबर सेल ऐसे कॉलरों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है
विज्ञापन
डेमो पिक
न उठाएं ऐसे कॉल
आईटी एक्सपर्ट सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अनजान फोन नहीं उठाने चाहिए। अगर कॉल रिसीव भी कर लें तो उसे काट दें। ज्यादा देर तक बात न करें।
आईटी एक्सपर्ट सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे अनजान फोन नहीं उठाने चाहिए। अगर कॉल रिसीव भी कर लें तो उसे काट दें। ज्यादा देर तक बात न करें।