फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन सोमवार: गंगा घाटों से शिवालयों तक उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कानपुर

Mon, 24 Aug 2026 07:45 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 07:45 AM IST
सार

Kanpur News: सावन के चौथे सोमवार पर शहर और आसपास के प्रमुख शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह होते-होते मंदिरों के बाहर लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन
Devotees Throng Kanpur Temples on Fourth Monday of Sawan, Offer Ganga Water to Lord Shiva
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

भक्तों ने गंगा घाटों पर स्नान और गंगाजल भरने के बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्तों ने गंगा घाटों से जल भरा और पैदल ही अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

Devotees Throng Kanpur Temples on Fourth Monday of Sawan, Offer Ganga Water to Lord Shiva
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

प्रमुख गंगाघाटों पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहीं। पुलिसकर्मियों ने घाटों पर लगातार निगरानी रखी और श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए सतर्कता बरती।

Devotees Throng Kanpur Temples on Fourth Monday of Sawan, Offer Ganga Water to Lord Shiva
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

मंदिरों में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रवेश और निकास मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई। मंदिरों के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस की टीमों को लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Devotees Throng Kanpur Temples on Fourth Monday of Sawan, Offer Ganga Water to Lord Shiva
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

आनंदेश्वर मंदिर में रविवार रात से उमड़ने लगी भीड़

परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। यहां रविवार रात से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। सोमवार तड़के मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर बाबा आनंदेश्वर का अभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा।

विज्ञापन
Devotees Throng Kanpur Temples on Fourth Monday of Sawan, Offer Ganga Water to Lord Shiva
शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : amar ujala

सिद्धनाथ मंदिर में गंगाजल से किया अभिषेक

जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में भी सुबह से भक्तों की भीड़ पहुंची। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर में दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर प्रवेश कराया गया। सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास पुलिस बल तैनात रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed