{"_id":"5dff3cb18ebc3e87f440c834","slug":"death-of-misdeed-victim-who-set-herself-on-fire-at-sp-office-unnao","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव आत्मदाह केस: दुष्कर्म पीड़िता पांचवें दिन हार गई जिंदगी की जंग, पढ़ें पूरा घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव आत्मदाह केस: दुष्कर्म पीड़िता पांचवें दिन हार गई जिंदगी की जंग, पढ़ें पूरा घटनाक्रम
Sun, 22 Dec 2019 03:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 Dec 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव आत्मदाह केस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले में बीते सोमवार को एसपी कार्यालय में खुद को आग लगाने वाली हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार देर शाम कानपुर के हैलट मेें इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार दोपहर अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे वेंटीलेटर पर रखा था। लेकिन कोशिशों के बाद भी डाक्टर उसे नहीं बचा पाए।
हसनगंज दुष्कर्म पीड़िता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
शारीरिक शोषण के बाद आरोपी ने किया था शादी से इनकार
दुष्कर्म पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि उसके घर से 300 मीटर दूर पर रहने वाला अवधेश सिंह कई साल से बेटी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। 20 सितंबर 2019 को उसने शादी से इनकार कर दिया। जिस पर बेटी ने 2 अक्तूबर 2019 को अवधेश सिंह पर दुष्कर्म और परिवार के तीन अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से मिली छूट पर आरोपी पहले हाईकोर्ट से गिरफ्तारी स्टे ले आए फिर 28 नवंबर को उन्हें अग्रिम जमानत भी हासिल कर ली।

आरोपी के मिठाई बांटने से थी आहत
मृत दुष्कर्म पीड़िता की मां का आरोप है कि अग्रिम जमानत मिलने के बाद 14 दिसंबर शनिवार को आरोपियों ने मिठाई बांटकर मोहल्ले में खुशी मनाई और उसकी बेटी समेत पूरे परिवार को कुछ न कर पाने की बात कह कर तंज कसा था। इसी से आहत हो बेटी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

दुष्कर्म पीड़िता के आग लगाने के बाद हुई आरोपी की गिरफ्तारी
16 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता के एसपी कार्यालय में आग लगा लेने के बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और अगले ही दिन जेल भेज दिया।
16 दिसंबर को दुष्कर्म पीड़िता के एसपी कार्यालय में आग लगा लेने के बाद पुलिस ने आरोपी अवधेश सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और अगले ही दिन जेल भेज दिया।
विज्ञापन
हसनगंज दुष्कर्म पीड़िता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
अजगैन के नवई गांव स्थित पंप से खरीदा था पेट्रोल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि 16 दिसंबर को घर से दुष्कर्म पीड़िता खाली हाथ निकली। उसने अजगैन के नवई गांव स्थित पेट्रोल पंप से पिपिया में पेट्रोल खरीदा और एसपी कार्यालय पहुंचकर आग लगा ली। पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में पीड़िता के पेट्रोल लेने की बात सामने आने के बाद भी पुलिस ने पंप मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की। वह भी तब जब शासन ने बोतल, पिपिया में पंप मालिकों को पेट्रोल देने पर रोक लगा रखी है।