फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: दरोगा पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर बनाया बंधक, छावनी में तब्दील हुआ गांव, 26 पर रिपोर्ट

Mon, 17 Feb 2020 08:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 17 Feb 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the inspector in jalaun
घटना के बाद भारी फोर्स मौके पर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में जालौन के बिलाया गांव में दो पक्षों के विवाद में पहुंचे दरोगा पर नशेबाजों ने जानलेवा हमला कर दिया। दरोगा के साथी सिपाही ने किसी तरह जान बचाई और भागकर थाने पहुंचा, इसके बाद भारी पुलिस फोर्स ने गांव पहुंचकर बंधक बने दरोगा को छुड़ाया। हालत गंभीर होने पर दरोगा को तत्काल उरई मेडिकल कालेज भेजा गया।


 
Deadly attack on the inspector in jalaun
दरोगा को बंधक बनाकर किया जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर पहुंचे एसपी का कहना है कि 11 नामजद और 15 अज्ञात समेत 26 हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा और 7 सीएलए का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से एक महिला समेत आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों के पास से लाठी डंडे और तमंचे भी बरामद हुए हैं।

 
Deadly attack on the inspector in jalaun
गांव में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
एट थाना क्षेत्र के सिपाही देवदत्त की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, शनिवार की रात दस बजे पुलिस को बिलाया गांव निवासी आशिक पुत्र विनोद परिहार ने सूचना देकर बताया कि पड़ोसी सगे भाई कल्लू और राघवेंद्र पुत्र फूलसिंह, राजू पुत्र बालाप्रसाद उनके साथ गालीगलौज कर रहे हैं, इस पर थाने में मौजूद दरोगा रामसनेही वर्मा उसके साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव में काफी भीड़ लगी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deadly attack on the inspector in jalaun
इसी जगह दरोगा को बनाया था बंधक - फोटो : अमर उजाला
दरोगा रामसनेही जब कल्लू, राघवेंद्र और राजू को पकड़कर थाने ले जाने लगे तो दोनों के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। आसपास के कई महिला पुरुष भी हाथ में लाठी डंडे कुल्हाड़ी लेकर रामसनेही की ओर दौड़े। देवदत्त के मुताबिक, भीड़ का धावा देखकर वह किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंचा। जबकि दरोगा रामसनेही मौके पर ही फंस गए। थाने से पहुंची पुलिस ने देखा कि आरोपियों के नाते रिश्तेदार और पास पड़ोस के कुछ लोग दरोगा रामसनेही के हाथ पैर बांधकर उन्हें सोबरन के घर के बाहर लात घूसों से पीट रहे थे।

 
विज्ञापन
Deadly attack on the inspector in jalaun
गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठियां पटककर ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद गांव के कुछ और लोग भी पुलिस के विरोध में आकर खड़े हो गए। तब तक कोंच, कैलिया थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और भीड़ के चंगुल से दरोगा रामसनेही को छुड़ाकर सीधे मेडिकल कालेज भिजवाया। थोड़ी ही देर में उरई, चुर्खी, जालौन, डकोर आदि थानों का फोर्स और पीएसी भी बिलाया गांव पहुंच गई। स्वयं एसपी डा. सतीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed