{"_id":"5e47cde18ebc3ee616763afa","slug":"akhilesh-said-a-bjp-leader-has-threatened-me-my-life-is-in-danger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले- एक भाजपा नेता ने मुझे धमकी दी है, मेरी जान को खतरा है, मोबाइल में सेव है मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले- एक भाजपा नेता ने मुझे धमकी दी है, मेरी जान को खतरा है, मोबाइल में सेव है मैसेज
Mon, 17 Feb 2020 08:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Feb 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
महिला सम्मेलन में पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के महिला सम्मेलन में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक भाजपा नेता ने उन्हें फोन और मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी है। उनकी जान को खतरा है। धमकी का मैसेज मोबाइल में सेव है।
Trending Videos
अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले कि इस बाबत एक दो दिन में लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। तभी एक युवक जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मंच के करीब आ गया। इस दौरान अखिलेश इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने मंच की सुरक्षा में तैनात तालग्राम इंस्पेक्टर राजा दिनेश सिंह को जमकर फटकार लगा दी। पूछा कि आखिर उनके रहते भाजपा का आदमी यहां तक कैसे पहुंच गया।
अखिलेश की सभा में हुआ हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवक से जान का खतरा भी बताया। कहा कि युवक बैग टांगे था उसमें क्या था किसे क्या मालूम, उसका बैग चेक होना चाहिए। अखिलेश यहीं नहीं रुके, तालग्राम इंस्पेक्टर को चेतावनी दी कि जब तक वह उस युवक का नाम और पता नहीं बता देते तब तक वह कहीं नहीं जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
भाषण समाप्त होने पर अखिलेश ने फिर युवक का नाम और पता इंस्पेक्टर से पूछ लिया। जब उन्होंने मंच से युवक का नाम और पता पूछ लिया तब भाषण समाप्त किया। तिर्वा में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह न समझे कि अपने कार्यकर्ता को भेजकर हमारी चुनावी जनसभा या कार्यक्रम खराब कर सकते हैं, वह भी कन्नौज में फिर कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे यह याद रखना।
विज्ञापन
युवक जिसने लगाया जयश्रीराम का नारा
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश बोले अगर उनकी यही हरकत रही, सुधार नहीं हुआ, लोकतंत्र में यह परंपरा नहीं बदली तो वह भी कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। अखिलेश बोले मैं प्रशासन से कहूंगा कि उस लड़के को जेल में न डालें लेकिन कल उस लड़के को और उसके पिता जी को हम से मिला तो दें ताकि पता चले कि आखिर सभा क्यों खराब कर रहे हैं।