{"_id":"5f539ef61a1d3f6bd2090602","slug":"dead-woman-found-alive-in-farrukhabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दहेज हत्या' की शिकार हुई महिला निकली जिंदा, बेटा पुलिस से बोला- मम्मी को एक लोग ने चाकू से मारा, पापा भी थे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'दहेज हत्या' की शिकार हुई महिला निकली जिंदा, बेटा पुलिस से बोला- मम्मी को एक लोग ने चाकू से मारा, पापा भी थे साथ
Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
मर चुकी महिला लता अल्लागंज थाने में जिंदा मिली
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में ट्रक चालक की पत्नी लता की हत्या करने और शव गायब करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका लता शुक्रवार की रात को शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लागंज में जिंदा मिली। सूचना पर एसओ समेत एसओजी टीम अल्लागंज थाने पहुंची।
Trending Videos
मर चुकी महिला लता अल्लागंज थाने में जिंदा मिली
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी ट्रक ड्राइवर रवि उर्फ रणविजय सिंह की पत्नी लता (29) के कमरे में खून पड़ा था। उसके पांच साल के बेटे रूद्र ने एसओ को बताया था कि मम्मी (लता) को एक लोग ने चाकू से मार डाला है। पापा चाकू मारने वाले अंकल के साथ थे। मौके पर खून भी पड़ा था। रूद्र ने एसपी को कुछ और ही जानकारी दी।
इधर सूचना पर पहुंचे लता के पिता मोहम्मदाबाद सिंकदरपुर निवासी विनोद कुमार ने दामाद रवि उर्फ रणविजय, जेठ बबलू उर्फ घनश्याम, बबलू के पुत्र पवन, मां रामश्री व बुआ के बेटे गौरव के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बबलू, पति रवि उर्फ रणविजय, क्लीनर अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी।

मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज के एसओ ने नवाबगंज एसओ आर के शर्मा को जानकारी दी कि लता अपने पिता विनोद के साथ में बेहोशी की हालत में आई है। वह जिंदा है। इस पर एसओ आर के शर्मा व एसओजी टीम रात में ही अल्लागंज थाने पहुंचे।
लेकिन लता के बेहोश होने पर पुलिस उससे कोई जानकारी नहीं ले सकी। सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम व एसओ ने लता से कई प्रश्न पूछे पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। सीओ सोहराब आलम ने कहा कि पिता विनोद ने लिखकर दिया है कि पुत्री के ठीक होते ही उसको बयान के लिए थाने लेकर आएंगे।

घर पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में फैला खून और लापता युवक बना रहस्य
लता जिंदा है और उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। फिर लता के कमरे में जगह जगह फैला हुआ खून आखिर किसका है। पुलिस इस रहस्य का खुलासा करने में लगी हुई है। गांव का ही युवक घटना के बाद से लापता है। उसका लता के घर पर आना जाना था। पुलिस उसके बारे में जानकारी कर रही है।
पिता विनोद ने अल्लागंज एसओ को बताया कि चार लोग पुत्री को पकड़कर ले आए थे। उन लोगों ने पुत्री के साथ मारपीट की थी। उसके कमरे में लता का खून पड़ा था। लता के हाथ से मारपीट में विग्गो निकल कर गिर गई। उसकी नस से ही खून गिरता रहा था। लेकिन एसओ आर के शर्मा का कहना था कि कमरे में एक से दो लीटर के बीच खून फैला हुआ था।

वह खून किसका है इस रहस्य का पता लगाया जा रहा है। गांव का ही एक युवक भी लापता है। उसका लता के घर पर आना जाना था। वह आखिर क्यों गायब है। कहीं न कहीं उसका भी घटना से कनेक्शन है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
कमरे में हुई थी मारपीट, खून इंसान का
फोरेसिंक टीम के वैज्ञानिक ओ पी सिंह ने बताया कि लता के कमरे में मारपीट भी हुई थी। घटना में किसी छोटे धारदार हथियार का प्रयोग किया गया। मौके पर मिले कांच के एक गिलास में भी खून लगा हुआ था। कमरे में बिस्तर भी अस्त व्यस्त था। कमरे से लेकर आंगन तक फैला खून इंसान का ही था।