फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: जमीन की दलाली में भाजपा नेताओं में जूतम पैजार, माननीय के खासमखास नेता के कपड़े फटे, डंडे भी चले

Sun, 06 Sep 2020 12:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Sep 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute among BJP leaders in broking of land
जमीन की दलाली में भाजपा नेताओं में जूतम पैजार - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में जमीन की दलाली के विवाद में भाजपा के जिला पदाधिकारी व शहर के माननीय के खासमखास को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रहे मंत्री के करीबी ने लात-घूंसों और डंडों से पीट दिया। भाजपा जिला पदाधिकारी के कपड़े फट गए। साथ में मौजूद नगर पदाधिकारी ने उन्हें मुश्किल से बचाकर घर पहुंचाया।
Dispute among BJP leaders in broking of land
जमीन की दलाली में भाजपा नेताओं में जूतम पैजार - फोटो : अमर उजाला
पिटे भाजपा नेता ने पीटने वाले नेता को परिवार का गर्म दल का सदस्य बताते हुए उदारवादी आचरण अपनाकर कोई कार्रवाई न करने की बात कही। भाजपा जिला कार्यालय पर दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई थी। बैठक साढ़े तीन बजे बैठक खत्म हुई, तो शहर के एक माननीय के राइटहैंड कहे जाने वाले जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी बाइक से अपने घर डिग्गीताल जा रहे थे।
Dispute among BJP leaders in broking of land
जमीन की दलाली में भाजपा नेताओं में जूतम पैजार - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ भाजपा के एक नगर पदाधिकारी भी थे। जैसे ही वे मोहल्ले की गली में पहुंचे, रास्ते में खड़े एक प्रदेश के मंत्री के खासमखास पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने साथी की मदद से उनको रोक लिया। बाइक रुकते ही उन्होंने हमला बोल दिया। पदाधिकारी की लात-घूंसों, डंडों से जमकर पिटाई की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dispute among BJP leaders in broking of land
जमीन की दलाली में भाजपा नेताओं में जूतम पैजार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान नगर पदाधिकारी बीचबचाव करते रहे। आसपास के तमाम लोग तमाशबीन बने रहे। काफी मशक्कत के बाद नगर पदाधिकारी ने उन्हें बचाया। तब तक भाजपा नेता की शर्ट और बनिया फट चुकी थी। उन्हें घर पहुंचाया गया। बताया जाता है कि पिटे जिला पदाधिकारी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष साथ-साथ प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त करते हैं।

 
विज्ञापन
Dispute among BJP leaders in broking of land
जमीन की दलाली में भाजपा नेताओं में जूतम पैजार - फोटो : अमर उजाला
दोनों में पिछले महीने हुई दलाली के पैसे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ने उनकी पिटाई कर दी। सत्तारूढ़ दल के बड़े नेताओं में सरेआम हुई जूतमपैजार को लेकर लोगों में खासी चर्चा है। मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। आईटीआई चौकी प्रभारी रवेंद्र नाथ ने कहा कि तहरीर आएगी, तो कार्रवाई करेंगे।  

परिवार की बात है। वे उलझना नहीं चाहते। चार भाइयों में एक गरम दल का होता है, तो बड़े के नाते उदारवादी आचरण से उन्हें जवाब देना चाहते हैं। हां मेरे साथ अभद्रता का प्रयास किया गया है।- अनुराग दुबे उर्फ अन्नू, जिला मंत्री भाजपा

मामला संज्ञान में नहीं आया है। मारपीट हुई है, तो प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। - भूपेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष, भाजपा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed