फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi May Visit Farrukhabad on September 3, DM-SP Inspect Proposed Venue

फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावितों से मिलने तीन सितंबर को आ सकते हैं सीएम योगी, तैयारियां तेज

Mon, 31 Aug 2026 01:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 31 Aug 2026 01:02 PM IST
सार

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अधिकारियों के साथ राजेपुर क्षेत्र के गांव डाबरी में संभावित सभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM Yogi May Visit Farrukhabad on September 3, DM-SP Inspect Proposed Venue
डीएम-एसपी ने सभा स्थल देखा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए हेलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि की नापजोख भी की। डीएम और एसपी ने सभा स्थल के साथ आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, मंच और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों को बांट सकते हैं राहत सामग्री

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित किए जाने की संभावना है। जिले में हाल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रशासन की ओर से लगातार राहत पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से संवाद और राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi May Visit Farrukhabad on September 3, DM-SP Inspect Proposed Venue
डीएम-एसपी ने सभा स्थल देखा - फोटो : amar ujala

इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले में पूरी हो चुकी कुछ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा अभी तय होना बाकी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जरूरी तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed