फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Floodwaters threaten 2,200 hectares of sugarcane crop.

Farrukhabad News: बाढ़ के पानी से 2200 हेक्टेयर गन्ने की फसल पर संकट

Mon, 31 Aug 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Floodwaters threaten 2,200 hectares of sugarcane crop.
अमृतपुर। गंगा के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी किसानों की खरीफ फसलों को भारी नुकसान पहुंचा चुका है। खेतों में बोई गई धान, उड़द, मूंग, तिल और बाजरा की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। करीब 2200 हेक्टेयर गन्ना की फसल भी बाढ़ का पानी भरा रहने से चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में करीब तीन हजार हेक्टेयर में गन्ने की फसल बोई गई है। गंगा में आई बाढ़ से 2200 हेक्टेयर फसल में लंबे समय से पानी भरा है। किसानों का कहना है कि पानी खेतों से निकलने में काफी समय लगेगा। लगातार पानी भरा रहने से गन्ने के पौधों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। रूपापुर चीनी मिल के एक अधिकारी ने बताया कि गन्ने के खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से इसका सीधा असर गन्ने के किल्ले पर पड़ेगा। पानी जल्द न निकलने पर उत्पादन में काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि गन्ने की फसल की कुछ समय तक पानी सहन करने की क्षमता होती है लेकिन खेत में लंबे समय तक पानी भरा रहने से जड़ों के आसपास हवा का संचार बंद हो जाता है। इससे जड़ों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और पौधों की बढ़वार रुकने लगती है। लंबे समय तक जलभराव रहने पर जड़ें कमजोर होने के साथ सड़ने लगती हैं। पौधे पीले पड़ सकते हैं और गन्ने की मोटाई व वजन कम होगा। 30 से 40 प्रतिशत की पैदावार कम होने की संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed