फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबसी: इंसाफ के लिए पिता का शव लेकर एसपी दफ्तर पहुंची बेटी, बोली- साहब! रिश्तेदारों ने सब छीन लिया

Wed, 03 Feb 2021 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Feb 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Daughter reached SP office with father body for justice
पुलिस से गुहार लगाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में परिवार के लोगों से सताई युवती पिता की बीमारी से मौत के बाद इंसाफ के लिए मंगलवार सुबह शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर युवती से तहरीर ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


 
Daughter reached SP office with father body for justice
पुलिस से गुहार लगाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
युवती का आरोप है कि पिता की बीमारी के दौरान परिवार के लोगों व रिश्तेदारों ने संपत्ति हड़प ली और पिता समेत उसे घर से निकाल दिया। सदर कोतवाली के सरोसी गांव निवासी 65 वर्षीय विजय कुमार शुक्ला की सोमवार रात बीमारी से मौत हो गई। 21 वर्षीय बेटी अन्नू शुक्ला मंगलवार सुबह पिता का शव टेंपो से लेकर एसपी कार्यालय पहुंची।

 
Daughter reached SP office with father body for justice
पुलिस से गुहार लगाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि विजय कुमार शुक्ला  ने चार साल की उम्र में पड़ोसी गांव निवासी पिता से उसे गोद लिया था। तब स्टांप पेपर पर गोदनामा भी तैयार किया गया था। परिवार के लोग और रिश्तेदार गोद ली बेटी का संपत्ति में हक न होने की बात कहकर उसे व उसके पिता को जान से मारने की कोशिश करने लगे। 26 जुलाई 2020 को पिता को लकवा मार गया। उन्हें कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। दूसरे दिन रिश्तेदार व परिवार के लोग नर्सिंगहोम पहुंचे और उससे कहीं दूर चले जाने की बात कही। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter reached SP office with father body for justice
पुलिस से गुहार लगाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पिता के घर में ताला डालने के साथ ही उनकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया। जान बचाने के लिए वह पिता को लेकर फतेहपुर के जहानाबाद चली गई। किराये का कमरा लेकर एक नर्सिंगहोम में इलाज कराया। मौजूदा समय में वह कानपुर के बिठूर में किराये का कमरा लेकर रह रही थी। चोरी-छिपे पिता का एक नर्सिंगहोम में इलाज करा रही थी।

 
विज्ञापन
Daughter reached SP office with father body for justice
पुलिस से गुहार लगाती बेटी - फोटो : अमर उजाला
रुपये न होने पर पिता के इलाज के लिए उसने भीख तक मांगी। अन्नू के मुताबिक उसने जिले के साथ कानपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों की पुलिस से मिलकर इंसाफ मांगा पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार रात पिता की मौत के बाद इंसाफ पाने के लिए वह पिता के शव को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। कोतवाली के अपराध निरीक्षक सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि युवती की तहरीर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed