फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुर की हत्या में आरोपी महिला ने थाने में किया कुछ एेसा, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Tue, 13 Mar 2018 10:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
women drink mobiloil in unnao police station
डेमाे पिक

उन्नाव के अाैरास थाना क्षेत्र में मंगलवार दाेपहर काे ससुर की हत्या में अारोपी महिला काे थाने में लाया गया। पुलिस वाले महिला से जैसे ही थाेड़ी दूर हटे महिला की एक हरकत से पूरे थाने में हड़कम्प मच गया। वहां माैजूद पुलिसवालाें के हाथ-पांव फूल गए।

women drink mobiloil in unnao police station
डेमाे पिक
हिम्मतखेड़ा गांव निवासी हरिभान सिंह यादव (50) संदिग्धावस्था में 16 फरवरी को लापता हो गया था। 17 फरवरी को बहू सुशीला ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी कि पांच मार्च को हरिभान की पौत्री रोशनी (14) ने एसपी को अपनी मां के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। उसने अपनी मां पर ही हरिभान सिंह के अपहरण का आरोप लगाया।

 
women drink mobiloil in unnao police station
डेमाे पिक
एसपी पुष्पांजलि के निर्देश पर पुलिस ने सात मार्च को अधेड़ की गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम किया। अपहरण में बहू सुशीला सहित चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आठ मार्च को सुशीला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ के दौरान सुशीला ने स्वीकार किया था कि 16 फरवरी की रात उसने चार साथियों के साथ मिलकर हरिभान को धोखे से शराब में डाई पिलाकर मार डाला।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women drink mobiloil in unnao police station
डेमाे पिक
शव कार में डालकर जिला कानपुर देहात के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में स्थित लिंक मार्ग पर फेंक दिया। पुलिस ने उसी दिन शव बरामद कर लिया। हरिभान की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बहू सुशीला, कानपुर देहात के थाना शिवली के ललऊपुरवा निवासी राजवीर सिंह, साकेत एवं हरदोई निवासी छोटक्कू व कानपुर के रवींदर के खिलाफ हत्या के साथ-साथ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया।

 
विज्ञापन
women drink mobiloil in unnao police station
डेमाे पिक
हत्या में शमिल सुशीला, राजवीर व साकेत मंगलवार को कोर्ट में पेश करना था। इसमें राजवीर व साकेत को तो कोर्ट से जेल भेज दिया गया। लेकिन, महिला थाने मौजूद सुशीला ने वहां खड़ी जीप में रखा जला हुई मोबिल ऑयल पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। महिला हेड कांस्टेबल मीरा द्विवेदी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed