फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnia Road Accident: 2 Migrant Workers Killed After Unknown Vehicle Hits Bike in Dhamdaha

बिहार: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, तेलंगाना से मजदूरी कर लौटे थे घर

Sat, 19 Sep 2026 07:49 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2026 07:49 PM IST
सार

पूर्णिया के धमदाहा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक तेलंगाना में मजदूरी करते थे और कुछ समय पहले ही घर लौटे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Purnia Road Accident: 2 Migrant Workers Killed After Unknown Vehicle Hits Bike in Dhamdaha
घटना के बाद लाश के पास रोते बिखलते परिजन

विस्तार

पूर्णिया के धमदाहा में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

घटना धमदाहा थाना क्षेत्र के कुर्मी टोला जाने वाली सड़क पर नहर के समीप कलवर्ट के पास हुई। बताया जा रहा है कि ससुराल से घर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान धमदाहा उत्तर वार्ड-1 निवासी पोदीन ऋषिदेव (30 वर्ष, पिता- राजेंद्र ऋषिदेव) और मधेपुरा जिले के मुरौत निवासी धीरज कुमार (21 वर्ष, पिता- स्व. शंकर ऋषिदेव) के रूप में हुई है। धीरज पिछले कई वर्षों से धमदाहा में अपने भाई तूफान ऋषिदेव के ससुराल में ही मकान बनाकर रह रहा था।

विज्ञापन

मृतक के भाई तूफान ऋषिदेव ने बताया कि धीरज अपने रिश्तेदार पोदीन ऋषिदेव के साथ मीरगंज स्थित अपने ससुराल गया था। वहां से वापस घर लौटने के क्रम में नहर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को कुचल दिया। दोनों युवक तेलंगाना में रहकर मजदूरी का काम करते थे। पोदीन महज छह दिन पहले और धीरज करीब एक महीने पहले ही परदेस से घर लौटे थे। पोदीन अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं, जबकि धीरज अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, खून से लथपथ मिला शव; तीन खोखे बरामद

घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी मिलते ही धमदाहा थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद लाश के पास रोते बिखलते परिजन

घटना के बाद लाश के पास रोते बिखलते परिजन

 

घटना के बाद लाश के पास रोते बिखलते परिजन

घटना के बाद लाश के पास रोते बिखलते परिजन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed