{"_id":"6aae94778a484d181c03ca01","slug":"petrol-bomb-attack-on-house-in-phagwara-family-has-a-narrow-escape-ludhiana-news-c-80-1-kpt1001-103605-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: फगवाड़ा में घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: फगवाड़ा में घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाल-बाल बचा परिवार
Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
तीन नकाबपोश युवक बाइक पर आए, बोतलें फेंककर भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। बसंत नगर क्षेत्र की झापर कॉलोनी में 18-19 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 3 बजे तीन अज्ञात नकाबपोश युवकों ने एक घर पर पेट्रोल से भरी बोतलें फेंकीं। यह घटना सतनामपुरा थाना क्षेत्र में हुई।
युवक मोटरसाइकिल पर आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए। घर में मौजूद रवि कुमार के परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। किसी को चोट नहीं आई। रवि कुमार ने बताया कि पुलिस को तुरंत सूचना दी गई थी लेकिन 19 सितंबर को देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की। रवि कुमार ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई और न्याय दिलाने की भी अपील की।
फोटो : फगवाड़ा के बसंत नगर की झापर कॉलोनी में हुए हमले की जानकारी देते रवि कुमार।