फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Car hits four students during stunt; driver arrested.

Noida News: स्टंट के दौरान कार ने चार छात्रों को मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Car hits four students during stunt; driver arrested.
- नॉलेज पार्क में कॉलेज के बाहर हादसा, बीसीए छात्र के पैर में फ्रैक्चर, तीन अन्य घायल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के बाहर कार से स्टंट करना छात्रों पर भारी पड़ गया। स्टंट के दौरान तेज रफ्तार अल्टो कार अनियंत्रित हो गई। कार ने वहां से गुजर रहे चार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दुजाना निवासी बीसीए के छात्र गौरव नागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया। वहीं कार सवार आयुष, कृष और मोहित नागर भी घायल हो गए। गौरव के पैर में प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिट एंड रन की घटना के बाद आरोपी चालक मौके से कार समेत भाग गया। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनीष निवासी लड़पुरा के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम जीएनआईओटी कॉलेज के बाहर बलेनो, आई-20 और अल्टो कार से कुछ युवक कई कारों से स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान गोल-गोल घूमते हुए अल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से गुजर रहे छात्रों की ओर चली गई। कार ने सड़क किनारे से गुजर रहे चार छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे से पहले कार चालक के स्टंट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें टक्कर मारने वाली कार के साथ तीन अन्य कारों को सड़क पर गोल-गोल घुमाते हुए स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। पुलिस ने वायरल वीडियो और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर कार की पहचान कर उसके आने-जाने का रूट खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल गौरव के भाई ध्रुव ने बताया कि शुक्रवार शाम चारों दोस्त कॉलेज के पास से जा रहे थे। इसी दौरान वहां तीन-चार कारों से कुछ युवक स्टंट कर रहे थे और कुछ लोग उनका वीडियो बना रहे थे। छात्र वहां से थोड़ा आगे निकले तभी अचानक तेज रफ्तार कार उनकी ओर आई और चार छात्रों को टक्कर मार दी।
स्टंट में शामिल कारों के खिलाफ अबतक नहीं हुई कार्रवाईः
घटनास्थल के पास कोल्ड कॉफी की रेहड़ी लगाने वाले दीपांशु का कहना है कि कार चालक पहले से स्टंट कर रहा था। कार अनियंत्रित होकर एक छात्र के पैर पर चढ़ गई। पुलिस की ओर से सिर्फ टक्कर मारने वाले चालक को गिरफ्तार किया गया है। जबकि स्टंट में शामिल अन्य कारें जब्त नहीं की गईं हैं।

पिता के नाम पर पंजीकृत है कार
पुलिस के मुताबिक हादसे के समय प्रॉपर्टी डीलर मनीष कार चला रहा था। कार उसके पिता देवदत्त के नाम पर पंजीकृत है। वहीं पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की।

कोट
संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर और कार की पहचान कर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार जब्त कर ली गई है। -रवि शंकर निम, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed