फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्तों ने खेला मौत का खेल: शराब पिलाई, लूडो खेला और मार दिया, झकझोर देगी ये घटना, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Mar 2021 09:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Mar 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
Ruthless killing of machineman in kanpur, crime news in kanpur
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में दो दोस्तों ने फिरौती के लिए घर बुलाकर मशीनमैन की बांके से गला काट कर हत्या कर दी। उसी की बाइक से शव ले जाकर बिधनू में रिंद नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर वारदात का खुलासा कर दोनों दोस्तों को गिरफ्तार किया। बांका बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Ruthless killing of machineman in kanpur, crime news in kanpur
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बर्रा दो निवासी विनय को आरोपी शैलेश नाथ ने अर्श के मोबाइल से फोन करके अपने घर बुलाया। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी और लूडो खेला। इसके बाद बांके से वार कर विनय की हत्या कर दी। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि विनय और शैलेश अक्सर साथ खाते पीते थे।
Ruthless killing of machineman in kanpur, crime news in kanpur
कानपुर: हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शैलेश के दोस्त अर्श से भी विनय का परिचय था। दोनों को पता था कि विनय की आर्थिक स्थित अच्छी है। 27 अप्रैल को विनय की छोटी बहन रीता की शादी के लिए जोड़े गए रुपये की भनक लगने से शैलेश के मन में लालच आ गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे अर्श के साथ मिलकर शाम को दारू पार्टी के बहाने घर बुलाकर विनय की हत्या और परिजनों से फिरौती मांगने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruthless killing of machineman in kanpur, crime news in kanpur
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
एसपी के अनुसार विनय के नशे में होने के बाद शैलेश ने बांके से विनय पर पीछे से वार किया। इस दौरान तार कटने से बिजली चली गई। शैलेश जैसे ही एमसीबी उठाने गया, तभी अर्श ने भी बांके से विनय पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। कंबल और शॉल से शव को लपेट कर गमछे से बांधा।
विज्ञापन
Ruthless killing of machineman in kanpur, crime news in kanpur
कानपुर: मशीनमैन की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
बाइक से ले जाकर रिंद नदी के पास शव फेंक दिया। आरोपियों ने कबूला है कि शव को वे जब लेकर चले थे तो पेट्रोल खत्म होने पर कारगिल पंप के बाद गल्ला मंडी के पास स्थित पंप से 50-50 रुपये का पेट्रोल बाइक में भरवाया था। पुलिस पेट्रोल पंपों के फुटेज भी खंगाल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed