फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police personnel throws currency notes at dancers at an event in Unnao

यूपी की 'मित्र पुलिस' ने बार बालाओं के ठुमकों पर उड़ाए नोट, महकमे में मचा हड़कम्प

Sun, 08 Apr 2018 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
Police personnel throws currency notes at dancers at an event in Unnao
यूपी की मित्र पुलिस
उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस अक्सर सुर्खियों में अाने की काेई ना काेई वजह ढूंढ ही लेती है। इस बार भी मामला कुछ एेसा ही है। जब पुलिस वाले खाकी की इज्जत काे तार-तार करते हुए नजर अाए। उन्हें हाेश ही नहीं रहा की वाे कानून के रखवाले हैं अाैर जमकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाईं।
विज्ञापन


 

Police personnel throws currency notes at dancers at an event in Unnao
यूपी की मित्र पुलिस रुपये देकर बार बालाअाें की मदद करती हुई
योगी सरकार खाकी वर्दीधारियों को सख्त लहजे में रहकर कानून व्यवस्था को चौकस रखने का पाठ पढ़ा रही हो, लेकिन खाकी वर्दीधारी सरकार के आदेशों को ठेंगे पर रखते हुए मखौल उड़ाने में जुटे हैं। ताजा मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। जहां खाकी की आन पर दाग लगाता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Police personnel throws currency notes at dancers at an event in Unnao
बार बालाअाें पर नाेटाें की बारिश करता सिपाही
जिसमें खाकी वर्दीधारी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते और उनपर जमकर पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्नाव में चल रहे एक निजी कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं को बुलाया गया था। इस कार्यक्रम में मेहमानों के साथ ही पुलिसकर्मी भी पहुंचे। खाने के बाद कार्यक्रम शुरू करते हुए बार बालाओं ने डांस करना शुरू कर दिया। 

 
विज्ञापन

Police personnel throws currency notes at dancers at an event in Unnao
बार बालाअाें के साथ डांस करता सिपाही
उनके डांस को देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने बार बालाओं के ठुमकों पर जमकर नोट बरसाए। कार्यक्रम में पहुंचे पुलिसकर्मी यह भूल गए कि उन्होंने खाकी वर्दी पहनी है। इस दौरान आसपास खड़े लोग वीडियो बनाते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed