{"_id":"5a4dfec84f1c1b346f8b4ea6","slug":"nigeria-student-is-the-mastermind-of-online-fraud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन ठग निकला 'ऑनलाइन फ्रॉड का मास्टरमाइंड', नेट बैंकिंग करते समय बरतें सावधानी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियन ठग निकला 'ऑनलाइन फ्रॉड का मास्टरमाइंड', नेट बैंकिंग करते समय बरतें सावधानी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में नाईजीरियन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एसपी पूर्वी ने बड़ी कंपनियों की मेल आईडी हैक करके ठगी करने वाले नाइजीरियन और सीए के छात्र सहित तीन साइबर ठगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद फीलखाना थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। ठगों ने अब तक कितनी और किससे-किससे ठगी की है, अब पुलिस रिमांड पर लेकर इसका पूरा काला चिट्ठा खोलेगी।
पुलिस की गिरफ्त में नाईजीरियन छात्र
एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बुधवार को बताया कि नजीराबाद निवासी मंजीत सिंह का मेस्टन रोड में केमिकल का कारोबार है। मई 2017 में मंजीत ने मुंबई की एक कंपनी से 30 लाख का केमिकल खरीदने का ऑर्डर किया था। भुगतान करने के बाद भी कंपनी ने रुपये नहीं मिलने की बात कहकर माल नहीं दिया। इस पर मंजीत ने फीलखाना थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच तत्कालीन एसओ अजय नारायण सिंह कर रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में नाईजीरियन छात्र और उसके साथी
जांच में यह सामने आया कि साइबर ठगों ने कंपनी का मेल हैक करके मंजीत से अपने खाते में रुपये मंगा लिए। जांच कर रही पुलिस टीम ने मंगलवार को छापेमारी करके दिल्ली संगम विहार से नाइजीरिया निवासी चिमॉनक्पा कॉसमॉस मौरा, संगम विहार निवासी विक्रम कुमार वर्मा और अजीत सिंह को गिरफ्तार किया। ठगी में शामिल नाइजीरियन छात्र फरीदाबाद में रहकर नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से बीएससी आईटी की पढ़ाई और अजीत सीए की पढ़ाई कर रहा है। जबकि विक्रम वर्मा ने ठगी का रुपया कैफे और रेस्टोरेंट में लगा रखा है। नाइजीरियन छात्र स्टूडेंट वीजा पर यहां रह रहा है और बीच-बीच में इसे बढ़वाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठगों के पास 50 से अधिक खाते मिले
पुलिस की गिरफ्त में नाईजीरियन छात्र और उसके साथी
एसपी पूर्वी ने बताया कि नाइजीरियन ठग इस गैंग का मास्टर माइंड है। दिल्ली के रहने वाले दोनों छात्रों की मदद से फर्जी आईडी के जरिए खाते खुलवाए थे। ठगों के पास 50 से अधिक बैंक खातों की पासबुक, एक लैपटॉप, दो आईफोन समेत आठ मोबाइल, अलग-अलग कंपनियों के दस सिमकार्ड और जालसाजी के अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। नाइजीरियाई छात्र ने बड़ी कंपनियों की ई-मेल आईडी हैक कर रखी हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
कंपनी अपने क्लाइंट से क्या बातचीत कर रही है इसकी जानकारी ठग रखते थे। कोई क्लाइंट कंपनी को बड़ा ऑर्डर करता तो कंपनी की मेल से ही क्लाइंट को अपना खाता नंबर देकर गुमराह करते और ऑर्डर की पूरी रकम अपने खाते में मंगा लेते थे। एक-दो नहीं, सैकड़ों कपनियों के क्लाइंटों से इस तरह ठगी की।