{"_id":"6af35fa755196a59720553e2","slug":"teenage-girl-dies-from-burns-under-suspicious-circumstances-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147475-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: संदिग्ध हालात में आग से जलकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: संदिग्ध हालात में आग से जलकर किशोरी की मौत
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। मुस्करा थाने के गहरौली गांव में मंगलवार सुबह किशोरी की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। घटना के समय बेटी घर में अकेली थी।
गांव की बस्ती निवासी किशोरी ने बताया कि पति चेतराम बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह वह काम से गांव में गई थीं। घर पर बेटी सुलेखा (17) अकेली थी। सुबह करीब 9.35 बजे बेटी ने खुद को आग लगा ली। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर जाने का कोई रास्ता नहीं था। जब तक पड़ोसी जंगला उखाड़ कर अंदर पहुंचे तब तक बेटी की मौत हो गई थी। किशोरी के अनुसार बेटी बीते कुछ सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक कौशल सिंह ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।