{"_id":"6af35cc315926361a204f997","slug":"trolley-overturns-four-pilgrims-including-two-innocent-children-crushed-to-death-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-138713-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रॉली पलटी, दबकर दो मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रॉली पलटी, दबकर दो मासूम समेत चार श्रद्धालुओं की मौत
Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो 10 सीकेटीपी 19 त्रिवेणी की फाइल फोटो।
मऊ (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास सोमवार भोर झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक (गुल्ला) अचानक टूट गया। इससे ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर दो मासूमों समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के चाकघाट थाना क्षेत्र के डीही गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह पटेल परिवार व प्रयागराज जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से दीपदान मेले में शामिल होने शनिवार को चित्रकूट आए थे। रविवार देर रात सभी दर्शन व दीपदान करने के बाद वापस प्रयागराज के लिए रवाना हुए।
सोमवार तड़के करीब ढाई बजे रामनगर कस्बा स्थित पावर हाउस के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली का गुल्ला अचानक टूट गया। उस दौरान ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। गुल्ला टूटते ही ट्रैक्टर आगे निकल गया, जबकि ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में जा पलटी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कई लोग ट्रॉली के नीचे दब गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रीवा जिले के बसहट निवासी शिवांश (6), त्रिवेणी (50), पुष्पराज (8) व प्रयागराज के ऊंचागांव निवासी राधेकृष्ण उर्फ गोवर्धन (50) को मृत घोषित कर दिया। साथ ही अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद पांच को प्रयागराज व सात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीएमओ डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी, सीओ यामीद अहमद सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।
एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाल कर सीएचसी लेकर पहुंची थी, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया था। घायल 12 को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।
-- -- -- -- -- --
यह हुए घायल
ट्राली के नीचे दबने से ऊंचागांव निवासी सुनैना (30), रेखा (45), सुनीता (45), सीताराम की पत्नी राज कुमारी (50), लक्ष्मण (60), तारामनी (65), खरका खास निवासी दिव्यांशी (13), कोरहो निवासी संजू देवी (35), के अलावा रीवा के चाकघाट निवासी संगीता (36), लक्ष्मण (55), व उसकी पत्नी महारानी (55), बसहट निवासी मृतक त्रिवेणी की पत्नी राज कुमारी (46) घायल हुई हैं। इसमें सीताराम की पत्नी राज कुमारी, दिव्यांशी, रेखा, संगीता, राज कुमारी व सुनैना को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सुनीता, लक्ष्मण, तारामुनि, संजू देवी व महारानी को प्रयागराज भेजा गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
घायलों के लिए पहुंची सात एंबुलेंस
चित्रकूट। रामनगर के पास ट्राली पलटने की घटना की सूचना पर एंबुलेंस को कॉल किया गया। मौके पर पहली एंबुलेंस पहुंची तो घायलों की संख्या देख उसने कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस पर एक-एक करके सात एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लेकर सीएचसी, जिला अस्पताल व प्रयागराज लेकर गईं। एंबुलेंस के जिला प्रभारी सोनेंद्र शुक्ला ने बताया कि सात एंबुलेंस से 16 को अस्पताल पहुंचाया गया है।