{"_id":"6af30c4852d003900e072a01","slug":"young-woman-who-took-away-jewelry-worth-lakhs-before-the-wedding-turns-out-to-be-a-minor-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171562-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शादी से पहले लाखों के आभूषण लेकर गई युवती निकली नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शादी से पहले लाखों के आभूषण लेकर गई युवती निकली नाबालिग
विज्ञापन
पुलिस जांच में उम्र का खुलासा, अब बाल न्यायालय के समक्ष भेजा जाएगा मामला
चार नवंबर को हटवाड़ से हुई थी लापता, गाजियाबाद में पुलिस ने पकड़ा
परिवार का दावा- 16 लाख के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये की नकदी लेकर गई थी युवती
लिस ने युवती से आभूषण और नकदी की बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। हटवाड़ क्षेत्र में शादी से पहले ससुराल से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुई युवती के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवती के नाबालिग होने का खुलासा हुआ है। इसके बाद मामले की कानूनी प्रक्रिया बदल गई है। अब इसे बाल न्यायालय के समक्ष भेजा जाएगा। युवती की उम्र सामने आने के बाद शादी तय करने और विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार करवाने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, युवती के परिजन भी इस शादी के लिए सहमत थे। बताया जा रहा है कि वे स्वयं युवती को उत्तर प्रदेश से युवक के घर छोड़कर लौट गए थे। ऐसे में पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि युवती के नाबालिग होने के बावजूद शादी तय करने और विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार करवाने की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई।
दरअसल, भराड़ी क्षेत्र के एक युवक का विवाह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। दोनों के विवाह संबंधी दस्तावेज 31 अक्तूबर को जगाधरी में तैयार करवाए गए थे। इसके बाद युवती को युवक के घर लाया गया। परिवार ने स्थानीय रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करवाने की तैयारी की थी। इसी सिलसिले में युवती को युवक की बहन के घर हटवाड़ में ठहराया गया था। छह नवंबर को शादी की रस्में पूरी होनी थीं।
विज्ञापन
इसी बीच चार नवंबर को युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो कोई सुराग नहीं मिला। बाद में घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी भी गायब मिली। परिवार के अनुसार, युवती करीब 16 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये की नकदी लेकर गई थी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने जांच के दौरान युवती के संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटाई। इस दौरान उसके गाजियाबाद में होने का पता चला। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से कथित तौर पर ले जाए गए सोने के आभूषण और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी बरामद कर ली।
युवती नाबालिग है। मामले को बाल न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
- विशाल वर्मा, डीएसपी