{"_id":"587668ad4f1c1b7c58ba8935","slug":"gujjar-gang-member-five-years-imprisonment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डकैत निर्भय गुर्जर गैंग की इस दस्यु सुंदरी को मिली एक और सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैत निर्भय गुर्जर गैंग की इस दस्यु सुंदरी को मिली एक और सजा
Thu, 12 Jan 2017 08:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 12 Jan 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
जेल में है सरला जाटव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डकैत निर्भय गुर्जर गैंग की सदस्य रही सरला जाटव सहित दो अन्य लोगों को पांच साल कैद की सजा के साथ आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। औरैया में विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र अधिनियम) महफूज अली ने 12 साल पुराने पुलिस मुठभेड़ के एक मुकदमे में यह सजा सुनाई है।
मुठभेड़ में बदमाश भाग निकले थे
2 of 3
सरला जाटव
अभियोजन के अनुसार तीन सितंबर 2004 को अयाना थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा को सूचना मिली कि दस्यु निर्भय गुर्जर सिहोली के बीहड़ में 18-20 सदस्यों के साथ छिपा है। सूचना पर जनपद इटावा, भिंड (मध्य प्रदेश), थाना फूफ पुलिस ने उच्चाधिकारियों के साथ सिहोली के जंगल की घेराबंदी की। मुठभेड़ में बदमाश भाग निकले। पुलिस ने दो अगवा लोगों को बरामद किया। इसमें शीबू पुत्र शौकीन खां निवासी कल्यान नगर भरथना (इटावा) और सागर लाल दुबे थे। इस पर थाना अयाना में निर्भय गुर्जर, सरला जाटव, विहंगम सिंह, शत्रुघन सिंह, राजकिशोर के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमे का विचारण विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्र. क्षेत्र) में हुआ। विचारण के दौरान निर्भय गुर्जर की मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है।
दस्यु श्याम जाटव की पत्नी है सरला
3 of 3
सरला जाटव
सरला जाटव पत्नी दस्यु श्याम जाटव निवासी न्यामतपुर अजीतमल, विहंगम सिंह पुत्र जवान सिंह निवासी मिश्रपुरा मानिकचंद अयाना के खिलाफ यह मुकदमा चला। बुधवार को एडीजे महफूज अली ने सरला जाटव व विहंगम सिंह को पांच साल के कठोर करावास व आठ-आठ हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। सरला जाटव पहले से जेल में बंद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।