फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डबल मर्डर: बंद था गेट, कमरे में गुप अंधेरा, बल्ब की रोशनी होते ही दिखी परनानी और नाती की लाशें

Sat, 06 Jul 2019 06:21 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 06 Jul 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
grandmother and grandson brutally murdered in kanpur city
चकेरी में परनानी और नाती की सिर पर गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चकेरी क्षेत्र के हनुमानपुरी, सनिगवां इलाके में शुक्रवार रात को परनानी व नाती की घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों पीछे के कमरे में औधे मुंह पड़े मिले। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने पड़ोसी टेंपो चालक पर शक जताया है।
grandmother and grandson brutally murdered in kanpur city
चकेरी में परनानी और नाती की सिर पर गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
सनिगवां निवासी मनोज कुमार गुप्ता का जाजमऊ नई चुंगी के पास शू ट्रेडिंग का काम है। पत्नी कोमल सनिगवां रोड पर कास्मेटिक की दुकान चलाती है। बेटी सौम्या (12) और बेटे कुनाल उर्फ सुजल (15) के अलावा कोमल की नानी शांति देवी (86) उनके साथ ही रहती थी। कोमल ने बताया कि मैं सुबह बच्चों को स्कूल भेजकर दुकान चली गई।
grandmother and grandson brutally murdered in kanpur city
चकेरी में परनानी और नाती की सिर पर गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12.30 बजे छुट्टी होने पर बच्चे दुकान आ जाते थे। शाम साढ़े 7 बजे दुकान बंद कर बच्चों को लेकर घर पहुंचती थी। शुक्रवार शाम 5 बजे बेटे कुनाल को पनीर दिलाकर घर भेज दिया था। वापस न आने पर शाम 5.44 से 6.13 बजे के बीच तीन बार कॉल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्हें लगा कि शायद वह खेल रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
grandmother and grandson brutally murdered in kanpur city
चकेरी में परनानी और नाती की सिर पर गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
शाम को दुकान बंद कर बेटी के साथ घर पहुंची। देखा कि गेट उढ़का था, अंदर सभी कमरों की लाइटें बंद थीं। लाइट जलाने पर पीछे के कमरे में शांति और बेटे जमीन पर खून से लथपथ औंधे मुंह पड़े थे। सुजल की सांसें चल रही थीं। पुलिस को सूचना देने के बाद सुजल को लेकर कांशीराम ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
grandmother and grandson brutally murdered in kanpur city
चकेरी में परनानी और नाती की सिर पर गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
मनोज का आरोप है कि घर के सामने रहने वाले टेंपो चालक से उनका कई बार विवाद हो चुका है जिसकी खुन्नस में उसने वारदात की। टेंपो चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed