{"_id":"5a9eb64c4f1c1b692a8b58eb","slug":"cbi-gets-one-day-transit-remand-for-rotomac-owner-vikram-kothari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सीबीआई का शिकंजा कसता देख बीमार हाे गया, बैंकाें काे 3600 कराेड़ से भी अधिक की चपत लगाने वाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्या सीबीआई का शिकंजा कसता देख बीमार हाे गया, बैंकाें काे 3600 कराेड़ से भी अधिक की चपत लगाने वाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
विक्रम काेठारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रम कोठारी की बीमारी सीबीआई के लिए सिरदर्द बन गई है। एक दिन बाद यानी सात मार्च को कोर्ट में पेशी है लेकिन कोठारी दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने कोठारी को शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई है। सीबीआई उनकी बीमारी की गंभीरता देख रही है। उन्हें लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराया जा सकता है।
विक्रम काेठारी सीबीआई के लिए सिरदर्द
सीबीआई ने विक्रम कोठारी और उनके बेटे राहुल को दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ में 24 फरवरी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया था। सीबीआई को कोठारी की 11 दिन की रिमांड मिली थी। नौ दिन पूरे हो चुके हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक बैंक अफसरों, कर्मचारियों से पूछताछ हो चुकी है। इनके बयान दर्ज किए गए हैं और कुछ अफसरों से कोठारी का आमना सामना भी कराया गया है। लेकिन सीबीआई का काम अभी खत्म नहीं हुआ है।
विक्रम काेठारी
कोठारी से पूछताछ के बाद बड़ी संख्या में लोग जांच के दायरे में आए हैं। इनमें शहर के व्यापारी, उद्योगपति, बिल्डर, सीए के अलावा कुछ कोठारी के पूर्व कर्मचारी भी शामिल हैं। इनसे पूछताछ की जानी है। जांच में और तथ्य जुटाने के लिए सीबीआई कोठारी को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेने की मांग विशेष अदालत से कर सकती है। कोठारी के दो दिन तक अस्पताल में रहने की वजह से जांच प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई हिरासत में विक्रम कोठारी
इसी आधार पर सीबीआई की मांग और पुख्ता हो सकती है। बताते हैं कि रिमांड की तारीख नजदीक आने पर आम तौर पर बीमारी का फंडा अपनाया जाता है। विशेष अदालत में पेशी के दौरान विक्रम कोठारी के वकील ने सीबीआई की रिमांड संबंधी अर्जी का विरोध किया था। कहा था कि मामले में कस्टडी रिमांड की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आरोपी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीआई ने विक्रम कोठारी
इसके अलावा आरोपी विक्रम कोठारी वृद्ध हैं तथा मधुमेह व स्पाइन की बीमारी से ग्रस्त हैं। बचाव पक्ष ने विक्रम कोठारी के समुचित इलाज की मांग वाली अर्जी भी दी थी। इस पर अदालत ने बचाव पक्ष की अर्जी को खारिज करते हुए 11 दिन की रिमांड दी थी। साथ ही सीबीआई को आदेश दिया था कि रिमांड के दौरान विक्रम कोठारी को समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए।