फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: घर में चल रही थी बर्थडे पार्टी की तैयारियां, अचानक लापता हुआ किशोर, खून से लथपथ शव देख नहीं थम रहे आंसू

Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
a boy brutally murdered in Kannauj up
कन्नौज में किशोर की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कन्नौज जिले के गांव जलालपुर कुम्हारनपुर्वा में 14 वर्षीय किशोर की हत्या कर शव गांव के बाहर बने भूसा रखने वाली झोपड़ी में छिपा दिया गया। दूसरे दिन शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
a boy brutally murdered in Kannauj up
घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हिमांशु की मौत लाठी-डंडों से पीटने से होना बताया गया है। गांव जलालपुर कुम्हारनपुर्वा निवासी दशरथ गौतम कानपुर में स्थित एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता है। घर में पत्नी पूनम देवी 14 वर्षीय बेटे हिमांशु, नौ वर्षीय शिवा और सात वर्षीय बेटी स्वाती के साथ रहती है।
a boy brutally murdered in Kannauj up
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को हिमांशु का जन्मदिन था। इससे घर में तैयारियां चल रही थी। जबकि, दोपहर करीब एक बजे हिमांशु पड़ोस के गांव जोधपुर में चल रही भागवत कथा सुनने की बातकर घर से निकला। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं लौटा तो मां पूनम देवी ने पड़ोसियों के साथ खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
a boy brutally murdered in Kannauj up
कन्नौज में किशोर की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी। दूसरे दिन सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर नरेश प्रजापति की भूसा भरने वाली झोपड़ी में हिमांशु का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही एसपी प्रशांत वर्मा, थाना प्रभारी राजकुमार सिंह डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंच गए और खोजबीन शुरू की है।
विज्ञापन
a boy brutally murdered in Kannauj up
इसी झोपड़ी में मिला किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला
पिता दशरथ ने गांव के सुनील प्रजापति और मनोज प्रजापति के खिलाफ रंजिश के चलते बेटे की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed